एक्सप्लोरर

Punjab Election: भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर बोला हमला, पंजाब की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया

Punjab Election: आम आदमी पार्टी के पंजाब यूनिट के अध्यक्ष भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को पंजाब की खराब आर्थिक हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

Punjab Election: पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. सीएम का चेहरा बनने के बाद भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने विरोधी दलों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को निशाने पर लिया है. भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को राज्य की खराब आर्थिक हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया.

मान ने दावा किया कि पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हित वाला आर्थिक मॉडल लागू करेगी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मुहैया कराएगी. संगरुर से सांसद मान ने आरोप लगाया, ''पारंपरिक दलों और राजनीतिक परिवारों ने दशकों से पंजाब को लूटा और अपने निजी लाभ के लिए इसके संसाधनों का दुरुपयोग किया.''

भगवंत मान ने पंजाब को कर्ज में डूबाने के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया. मान ने कहा, ''राज्य के तीन लाख करोड़ रुपये के कर्ज के लिए पूर्ववर्ती और निवर्तमान सरकार की गलत नीतियों जिम्मेदार हैं. पंजाब को एक ईमानदार सरकार की जरूरत है और केवल आप ही ऐसा करने में सक्षम है.''

धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सीएम का चेहरा बनाकर पेश किया. आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को एलान किया है कि भगवंत मान संगरुर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में अकेले ही किस्मत आजमा रही है. आम आदमी पार्टी राज्य की 117 में से 113 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है. राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा में पड़ी फूट, उम्मीदवारों के चयन पर पार्टी के भीतर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget