एक्सप्लोरर

Beating Retreat Ceremony: भारत-पाक के बीच बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय, इस वजह से हुआ फैसला

Beating Retreat Ceremony Timing: भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर रोजाना शाम 5 बजे होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का अब समय बदल दिया गया है. रोजाना हजारों पर्यटक रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचते हैं.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में अटारी बॉर्डर (Attari Border), फज्लिका में सैदेके चौकी और फिरोजपुर (Firozpur) में हुसैनीवाला बॉर्डर पर रोजाना रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. इन बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के मध्य रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन रोजाना शाम 5 बजे होता है. लेकिन, अब बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदल दिया है. मौसम में बदलाव के चलते अब रिट्रीट सेरेमनी का समय भी बदल गया है. शाम 5 बजे होने वाली रिट्रीट सेरेमनी अब साढ़े चार बजे आयोजित होगी.

भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिलकर रिट्रीट सेरेमनी में भाग लेते हैं. पंजाब में अमृतसर में अटारी बॉर्डर, फज्लिका में सैदेके चौकी और फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी रोजाना शाम को होती है. रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए देश-विदेश के हजारों पर्यटक रोजाना इन बॉर्डर पर पहुंचते हैं. 

लगभग 40 मिनट तक होती है रिट्रीट सेरेमनी

बॉर्डर पर होने वाली ये रिट्रीट सेरेमनी लगभग 40 मिनट की होती है. इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो जाता है. एक तरफ भारतीय सरहद में भारतीय सैनिक भारत माता की जयकार के नारे लगाते है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सैनिक अपनी सरहद में अपने देश के नारे लगाकर अपने देश-प्रेम को उजागर करते हैं. इस रिट्रीट सेरेमनी का मकसद दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द का माहौल बनाना भी है.

वहीं लोग इस दौरान देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए दिखाई देते है. वहीं बात करें वाघा बॉर्डर की तो ये अमृतसर से 27 किलोमीटर की दूरी पर है. वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत साल 1959 में हुई थी. रिट्रीट सेरेमनी के दौरान औपचारिक रूप से सीमा को बंद किया जाता है. इसके साथ ही दोनों देश के झंडे को सम्मानपूर्वक उतारा जाता है.

यह भी पढ़ें: Punjab Stubble Burning: पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget