एक्सप्लोरर

Punjab Stubble Burning: पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

Stubble Burning in Punjab: पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गईं. जिससे 15 सितंबर के बाद से इस तरह की घटनाओं की संख्या 30,661 हो गई है. इससे प्रदूषण में भी इजाफा हुआ है.

Punjab News: पंजाब में बीते दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30,000 का आंकड़ा पार कर गईं हैं, जबकि बुधवार को राज्य में पराली जलाने की 2,544 ताजा घटनाएं दर्ज की गईं. पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से 'गंभीर' हो गई है. पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह 'बहुत खराब' श्रेणी में रही. पंजाब में 2021 और 2022 की इसी अवधि (15 सितंबर से 15 नवंबर) में क्रमशः 67,020 और 45,464 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं थीं. राज्य में पिछले कुछ दिनों से फसल अवशेष जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं.

पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गईं. जिससे 15 सितंबर के बाद से इस तरह की घटनाओं की संख्या 30,661 हो गई है. दिल्ली में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ माना जाता है.

हरियाणा में बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई

हरियाणा के नारनौल में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 416 और हिसार में 375 दर्ज किया गया. पंजाब के बठिंडा में एक्यूआई 361 दर्ज किया गया, इसके बाद मंडी गोबिंदगढ़ में 280, पटियाला में 238, जालंधर में 222, अमृतसर में 163, लुधियाना में 162, खन्ना में 161 और रूपनगर में यह 153 दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक्यूआई 167 दर्ज किया गया.

पंजाब में रेड अलर्ट जारी

इस बीच, पंजाब के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और अगर कोई पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें: Haryana Roadways Strike: हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी मांगें, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 15 लाख और नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget