एक्सप्लोरर

'पंजाब का CM नीटू शटरां वाला बन सकता है, लेकिन रवनीत बिट्टू...', कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी का तंज

Barnala By-Election 2024: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की.

Barnala By-Election 2024 News: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के बरनाला में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार- प्रसार किया. उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी कुलजीत सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की. चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बरनाला सीट से उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी को काफी अच्छा जनता से रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीटू शटरां वाला मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन बिट्टू  कुछ नहीं बनेगा.

चन्नी ने कहा कि पंजाब में भारी मतों से कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है और यहां के लोग आम आदमी पार्टी से अब ऊब चुके हैं. इस बार पंजाब की जनता उपचुनाव में इनका बिस्तर गोल कर देगी.

पंजाब की जनता तंग आ चुकी है- चन्नी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के पक्ष में अलग-अलग जगहों पर प्रचार किया. लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों में शादी की तरह पहुंच रहे हैं, जबकि आप के कार्यक्रमों में लोग भोग की तरह जा रहे हैं. इन उपचुनावों में इनका बिस्तर गोल होने जा रहा है और पंजाब की जनता इनसे तंग आ चुकी है.

सांसद ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को तुरंत न्याय मिलता था. लेकिन, आज शहर का माहौल इतना खराब हो चुका है कि व्यापारियों और दुकानदारों को गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं. घोटाले और फिरौती तो आम बात है और यहां की पुलिस आज-कल किसी की नहीं सुन रही है.

रवनीत बिट्टू पर चन्नी ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी पर नशीले पदार्थाे काे लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यहां नशीले पदार्थाे की भरमार है और गली-गली में नशीले पदार्थ बिक रहे हैं. बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू के पंजाब में पारंपरिक नशे की खेती को लेकर दिए गए बयान पर चरणजीत चन्नी ने कहा कि उनका कोई पता ही नहीं है कि किस समय किस चैनल पर क्या बयान दे दें. रवनीत बिट्टू ने कल ही बयान दिया और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है.

चन्नी ने कहा, "मैं साफ कर देता हूं कि नीटू शटरां वाला मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन बिट्टू  कुछ नहीं बनेगा." उन्होंने कहा कि बरनाला में कुलदीप सिंह ढिल्लों का किसी भी पार्टी या उम्मीदवार से कोई मुकाबला नहीं है, हम भारी बहुमत के साथ जीतेंगे.

यह भी पढ़ें: कनाडा की घटना पर पंजाब के CM भगवंत मान की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget