एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस में वापसी करने के बाद बलविंदर लाडी बोले- मेरी सारी गलतफहमी दूर हुई

Punjab Election: बलविंदर लाडी ने कांग्रेस में वापसी कर ली है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि लाडी कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे.

Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद विधायक बलविंदर लाडी (Balwinder Laadi) ने सारी गलतफहमी दूर होने का दावा किया है. बलविंदर लाडी ने कहा है कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं रहने देंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी की ओर से बलविंदर लाडी को टिकट देने का भरोसा दिया गया है.

बलविंदर लाडी ने पांच दिन पहले बीजेपी ज्वाइन की थी. लेकिन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और मनप्रीत बादल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की. बलविंदर लाडी ने कहा, ''मुझे ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस पार्टी मेरे काम को इग्नोर कर रही है. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है. सारे मतभेद सुलझा लिए गए हैं. मेरी सारी गलतफहमी दूर हो चुकी है.''

बलविंदर लाडी ने आगे कहा, ''मैं पहले भी कांग्रेस के लिए बहुत मेहनत करता था और अब भी कांग्रेस के लिए मेहनत करना जारी रहेगा. कांग्रेस पार्टी मेरे साथ खड़ी है. कांग्रेस पार्टी ने दोबारा मुझे काम करने का भरोसा दिया है और मैं सीएम का धन्यवाद करता हूं.''

सीएम चन्नी ने कही यह बात

चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से बलविंदर लाडी के पार्टी में दोबारा शामिल होने की जानकारी दी गई है. सीएम चन्नी ने कहा, ''हमारे लाडी जी जो कि विधायक हैं. अब वो मेरे पास आए हैं और बलविंदर लाडी कांग्रेस में बने रहेंगे और आगे भी कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ते रहेंगे. इनके बीजेपी में शामिल होने की बात खत्म हो गई है.''

बता दें कि पांच दिन पहले बलविंदर लाडी कांग्रेस के एक और विधायक फतेह बाजवा के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस बलविंदर लाडी का टिकट काट सकती है. लेकिन अब लाडी को श्री हरगोविंदपुर या किसी और विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलना तय माना जा रहा है.

Punjab Election: आम आदमी पार्टी में शामिल होते ही लाली मजीठिया को मिला टिकट, इस विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget