एक्सप्लोरर

Punjab Crime: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारी संख्या में हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

Babbar Khalsa International: पंजाब पुलिस लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' के चार सदस्यों की गिरफ्तारी की है.

Punjab News: पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित समूह 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि उनके पास से छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद किए हैं.

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 सदस्य गिरफ्तार 
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'एक बड़ी सफलता में एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (बीकेआई) संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों को लक्षित हत्याओं का काम सौंपा गया था.

उन्होंने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंडा का समर्थन हासिल था, जो उसे देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मदद से सहायता प्रदान कर रहा था.

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाए थे हथियार 
पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद किए गए हथियारों की पाकिस्तान से ड्रोनों की मदद से तस्करी हुई थी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों की एक व्यक्ति की लक्षित हत्या करने की योजना थी जिससे राज्य में शांति भंग हो जाए.

आरोपियों की पहचान शकील अहमद, लवप्रीत सिंह, शरूप सिंह और निरवैर सिंह के रूप में हुई है. सभी आरोपी गुरदासपुर के रहने वाले हैं. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

हथियार तस्करी गिरोह का भी किया था भंडाफोड़
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एसएसओसी अमृतसर ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. ये गिरोह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था. इन आरोपियों के पास 11 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब में ड्रग ओवरडोज़ से हो रही मौतों को लेकर बाजवा का निशाना, बोले- ‘19 महीने के AAP शासन के दौरान’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget