एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस छोड़ते ही अश्विनी कुमार ने चन्नी पर बोला हमला, पंजाब में आप की जीत का किया दावा

Punjab Election 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पंजाब में आप की जीत का दावा किया. अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने की वजह भी बताई.

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधा है. इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब में कांग्रेस पार्टी के हारने का दावा किया है. कांग्रेस के सीनियर नेता रहे अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है. 

अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहना अब मुश्किल हो रहा था. अश्विनी कुमार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का ऑप्शन अभी खुला है. हालांकि फिलहाल उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने से इंकार किया है.

अश्विनी कुमार ने इस्तीफे के बाद कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में नतीजे चौंकाने वाले होंगे, क्योंकि वहां कांग्रेस चुनाव हार रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''मैं बहुत हफ्ते पंजाब के प्रचार में पार्टी संगठन के काम में लगा कि आया हूं और जो मैंने सचाई जमीनी हकीकत देखी है, उससे मुझको ये लगाता है कि वहां पर आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से आगे बढ़ रही है.''

मनीष तिवारी ने बताया बड़ा झटका

अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर खुद को अनदेखा करने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ''वजह साफ है कि पिछले काफी महीनों से अपने आप को असहज, असहाय और अनदेखा महसूस कर रहा था और मैंने ये समझा कि अब हम लोगों की जरूरत पार्टी में नहीं है. इसलिए इससे पहले की और जलालत सहनी पड़े मैंने अपने आप को पार्टी से अलग कर लिया.''

अश्विनी कुमार तीन बार पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं. अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने पर पंजाब से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने दुख जाहिर किया है. मनीष तिवारी ने दावा किया है कि अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है.

Punjab Election 2022: राहुल गांधी ने अमरिंदर सिंह पर बोला हमला, लगाए बेहद ही गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget