एक्सप्लोरर

राज्यसभा को लेकर अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस-BJP पर तंज, 'मैं उलझा कर रखना चाहता था कि...'

आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर बड़ा सवाल है कि पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी किसे भेजती है. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा.

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उप-चुनाव में जीत पर कहा कि हम पंजाब की तरक्की के लिए वोट मांग रहे थे और काग्रेस-बीजेपी वाले किस लिए वोट मांग रहे थे? उनका एक ही मुद्दा था, वो एक ही मुद्दे पर वोट मांग रहे थे, केजरीवाल को राज्यसभा जाने से रोकना है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कांग्रेस-बीजेपी कहती थी कि संजीव अरोड़ा अगर जीत गया तो केजरीवाल राज्यसभा चला जाएगा. केजरीवाल को राज्यसभा जाने से रोको. एक दिन भगवंत मान ने मुझसे पूछा कि आपको राज्यसभा जाना है, तो मैंने कहा कि नहीं जाना है. तो उन्होंने कहा कि बाहर जाकर सफाई दे दो कि नहीं जाना है. मैंने उनसे कहा कि इसी मुद्दे पर दोनों को चुनाव लड़ने दो, मैंने कहा कि चुनाव के बाद बताएंगे कि नहीं जाऊंगा.''

मैं उन्हें उलझा कर रखना चाहता था- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''मैंने चुनाव के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा. चुनाव के समय मैं उन्हें उलझा कर रखना चाहता था. अरे जनता को कोई लेना देना नहीं है कि केजरीवाल राज्यसभा जाएगा या नहीं. जनता को 100 समस्या होती है, बिजली, पानी सड़क की कोई भी पार्टी बात नहीं करती है. ये बीजेपी-कांग्रेस में सेटिंग है.'' 

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए विधानसभा उप-चुनाव में आप के संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हराया. अरोड़ा राज्यसभा सांसद थे. जीत के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि आप किसे राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाती है.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात गया तो पूछा कि बीजेपी और कांग्रेस का रिश्ता क्या कहलाता है, कुछ ने कहा कि भाई-बहन है. कुछ ने कहा कि पति-पत्नी है. ये दोनों न तो भाई-बहन हैं और न ही पति-पत्नी हैं. ये दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं, रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिलते हैं. सारे गलत काम करते हैं. मिलकर चुनाव लड़ते हैं, शादी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि समाज को ये पसंद नहीं है. दिल्ली में भी ये लोग मिलकर लड़े. पंजाब में भी ये लोग मिलकर लड़ रहे हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget