एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा चुनाव को लेकर CM केजरीवाल ने की पार्टी नेताओं संग बैठक, AAP चलाएगी ये अभियान

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होने हैं.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. यह बैठक सीएम केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर हुई. आप की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि इस दौरान हरियाणा के पदाधिकारियों ने सीएम केजरीवाल को कार्यकर्ताओं के संघर्ष से अवगत कराया. साथ ही जनता से जो फीडबैक लिया गया, वह भी शेयर किया गया है.

इन पदाधिकारियों ने की सीएम केजरीवाल से मुलाकात
बैठक में आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्या चित्रा सरवारा मौजूद रहीं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आप की हरियाणा इकाई के सचिव स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. संगठन विस्तार और आगामी चुनाव के लिए कैम्पेन तेज करने को लेकर चर्चा हुई.  इस दौरान यह तय हुआ कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी 'परिवार जोड़ो' अभियान चलाएगी.

आप का दावा, समस्याओं का हल करने वाली सरकार देंगे
उधर, आप के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है, इसमें लिखा गया है, ''आज आप हरियाणा  के पदाधिकारियों ने देश के सबसे लोकप्रिय नेता 
अरविंद केजरीवाल जी से मुलाक़ात की और उन्हें हरियाणा में कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जमीनी स्तर पर जनता के फीडबैक से अवगत कराया. परिवर्तन और काम की राजनीति के पुरोधा से मिलकर हरियाणा नेतृत्व में नई ऊर्जा का संचार हुआ. आम आदमी की समस्याओं का हल कर देने वाली सरकार देंगे , हरियाणा को इस बार.''

सीएम मान संग आप संयोजक ने की थी जनसभा
बता दें कि हरियाणा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं.  बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ हरियाणा का दौरा कर रहे हैं. यहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था. हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है. 90 में से 40 सीट बीजेपी के पास है, कांग्रेस के पास 31, आईएनएलडी के पास एक, एचएएलपी के पास एक, जेएनएजेपी के पास 10  सीट है और साथ ही 7 निर्दलीय सीटें हैं.

य़े भी पढ़ें- Haryana Politics: हरियाणा को अभी तक क्यों नहीं मिली महिला सीएम? कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने बताई ये वजह

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget