एक्सप्लोरर

Amritsar News: अमतृसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती, सप्लायर गिरफ्तार

Amritsar Poisonous Liquor: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है. यह शराब कहां से आई, पुलिस जांच में जुटी है.

Amritsar Poisonous Alcohol Case: अमृतसर के मजीठा एरिया में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. अमृतसर पुलिस के मुताबिक, मजीठा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली.

पुलिस लेगी सख्त एक्शन
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी दी है कि जहरीली शराब मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया, ''हमें पंजाब सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की छूट दी गई है. जो भी उसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जााएगी.''

जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी सप्लायर
वहीं, अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया, ''जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं. जहरीली शराब का असर 5 गांव में देखा गया है. आशंका है कि इन सभी लोगों ने एक ही सप्लायर और एक ही जगह से शराब खरीदी है. सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जा रही है.''

मेडिकल टीम कर रही जांच
उपायुक्त साक्षी साहनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह भी बताया कि उन्हें सोमवार रात इस घटना की सूचना मिली थी. हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है. जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है. 

किंगपिन सप्लायर गिरफ्तार
एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि पुलिस को सोमवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि यहां नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. तुरंत कार्रवाई कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह भी शामिल है. 

एएसपी मनिंदर सिंह ने बताया, "हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया. हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है. हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है."

नकली शराब मामले में 2 केस दर्ज
एसएसपी ने जानकारी दी है, "हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. छापेमारी जारी है. निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा. सख्त धाराओं के तहत 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं."

घर-घर जाकर शराब पीने वालों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि नागरिक प्रशासन पुलिस की टीम हम घर-घर जाकर यह पता लगा रही है कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके. 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना 5 गांवों में हुई.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान सीमा पर कम हुआ तनाव, लेकिन पंजाब के इस शहर में जारी रहेगी ये पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget