एक्सप्लोरर

Punjab में नहीं थमी Congress की आंतरिक कलह, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह ने सिद्धू पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab News: कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को निशाने पर लिया है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद भी कांग्रेस की आंतरिक कलह थमी नहीं है. अमृतसर (Amritsar) से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला (Gurjeet Singh Aujla) ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को निशाने पर लिया है. औजला ने आरोप लगाया है कि सिद्धू के बोलने के तरीके से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं और इसी वजह से अधिकतर लोगों ने पार्टी को भी छोड़ दिया. 

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रियंका गांधी सिद्धू के लिए अमृतसर में कैंपेन करने आई थीं तो औजला को अनदेखा किया गया. इसके साथ ही औजला को मतदान होने तक पार्टी की ओर से चुप रहने की हिदायत भी गई थी. 

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से औजला के आरोपों पर कुछ नहीं कहा गया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद हालांकि पूर्व सीएम के करीबी रहे लोगों को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी थी. 

पार्टी में लगातार कायम है आंतरिक कलह

नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी का सीएम उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल थे. लेकिन पार्टी की ओर से सिद्धू की बजाए चरणजीत चन्नी की लीडरशिप में ही चुनाव लड़ने का फैसला किया गया. सिद्धू ने पार्टी हाईकमान के फैसले का समर्थन करने का दावा किया था. हालांकि सिद्धू इस फैसले के बाद फील्ड पर पहले की तरह एक्टिव नज़र नहीं आए.

कांग्रेस पार्टी के भीतर कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद ही आंतरिक कलह देखने को मिल रही है. विधानसभा चुनाव में भी ना सिर्फ कांग्रेस के कई विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ा, बल्कि एक-दूसरे पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए. चन्नी सरकार में मंत्री रहे राणा गुरजीत सिंह ने तो अपने बेटे इंदर सिंह को कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा.

Ram Rahim Furlough: राम रहीम पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई, फरलो को दी गई है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget