एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: भारतीय बच्चों की मदद करने के लिए पौलेंड पहुंचे कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह, बोले- हर संभव प्रयास करेंगे

Punjab News: इंडियन स्टूडेंट्स खार्किव से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने इन बच्चों को मदद पहुंचाने की अपील की है.

Punjab News: पंजाब के 900 स्टूडेंस्ट यूक्रेन में फंसे हुए हैं. इन बच्चों की मदद करने के लिए अमृतसर (Amritsar) से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला पोलैंड (Poland) पहुंच गए हैं. औजला का कहना है कि वह केंद्र सरकार के मदद नहीं कर पाने के रवैए से बेबस हो गए और उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था. औजला पोलैंड में मौजूद पंजाबी लोगों के साथ मिलकर स्टूडेंट्स की मदद के लिए अभियान चलाएंगे.

औजला ने पोलैंड में मौजूद पंजाबी लोगों से बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. औजला का कहना है कि हमारी कोशिश बच्चों को जल्द से जल्द निकालने की है. औजला ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से भी मुलाकात की. लेकिन इस मुलाकात में कोई संतोषजनक नतीजा नहीं निकला. 

औजला ने दावा किया कि यूक्रेन के खार्किव इलाके में अभी बहुत सारे भारतीय बच्चे फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, ''खार्किव में बहुत सारे भारतीय बच्चे हैं. इन बच्चों को कोई मदद नहीं मिल रही है. केंद्र सरकार भी इन बच्चों की मदद नहीं कर पा रही है.''

खार्किव में गंभीर हैं हालात

औजला का कहना है कि वह खार्किव में मौजूद अपने लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा, ''मैं पौलेंड में हूं और यहां से छात्रों की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं. हमारी कोशिश बच्चों तक खाना पहुंचाने की है और उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.''

बता दें कि खार्किव से पौलेंड और रोमानिया बॉर्डर एक हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर हैं. इसी वजह से वहां से बच्चों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है. रूस के हमले के बाद से ही खार्किव में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं.

Russia Ukraine War: यूक्रेन में अभी फंसे हुए हैं हरियाणा के एक हजार से ज्यादा बच्चे, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget