एक्सप्लोरर

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लोहे की रॉड से हमला, 5 श्रद्धालु घायल, CCTV से हुई हमलावर की पहचान

Amritsar News: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हमला करने वाले की पहचान हो गई है. जुल्फान हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है. हमलावर ने सेवादारों और श्रद्धालुओं को रॉड से हमला कर घायल कर दिया.

Punjab Crime News: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को हमला हुआ है. हमले में तीन श्रद्धालु और दो सेवादार समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं. एक श्रद्धालु और एक सेवादार की हालत गंभीर बताई गई है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया. हमलावर को सहयोगी के साथ पकड़ लिया गया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे की है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बताया कि श्री गुरु रामदास निवास में हमलावर ने घुसकर सेवादारों और श्रद्धालुओं पर रॉड से हमला कर दिया. हमले के बाद अफरा तफरी की स्थिति बन गई. दो सेवादारों के साथ मोहाली, भटिंडा और पटियाला से आए श्रद्धालु घायल हो गए.

स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला  

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत गुरु रामदास अस्पताल ले जाया गया. एक सेवादार और भटिंडा का एक श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गया. प्रताप सिंह ने आगे बताया कि स्वर्ण मंदिर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावर और एक सहयोगी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. उन्होंने कहा, "अब जांच और हमलावरों की पहचान करने की जिम्मेदारी पुलिस की है. हमला क्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा था."

सहयोगी के साथ पकड़ाया आरोपी

प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले की पहचान जुल्फान के रूप में हुई है. जुल्फान हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि जुल्फान ने तीन दिन पहले घर छोड़ दिया था. पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कमिश्नर ने बताया कि आगे की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता मंगत राय मंगा की हत्या, बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली, एक बच्चा भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget