एक्सप्लोरर

Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर फूटा कोरोना बम, इटली से आए 125 यात्री कोविड पॉजिटिव मिले

Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर इटली से आए 125 यात्रियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है.

Punjab News: पंजाब में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इटली से अमृतसर पहुंचे चार्टर्ड विमान में 125 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं.  एयरपोर्ट डायरेक्‍टर वीके सेठ ने बताया कि इन यात्रियों को अमृतसर पहुंचने के बाद कोविड 19 टेस्ट किया गया था और उसमें 125 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. 

वीके सिंह ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को क्वारंटाइन स्टेटस भी मुहैय करवाया है. वीके सिंह ने कहा, ''एक चार्टर्ड फ्लाइट मिलान से अमृतसर पहुंची, जिसमें 179 यात्री थे. 160 लोगों का टेस्ट किया गया और 125 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. कुछ लोगों को यही क्वारंटाइन किया है, बाकि मरीज़ों को उनके ज़िलों में क्वारंटाइन किया जाएगा जिसके लिए टीम काम कर रही है.''

बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से कोविड 19 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

पंजाब में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है. मंगलवार के बाद से ही पंजाब में कोरोना वायरस के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. पंजाब सरकार की ओर कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनज़र कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. जिसके तहत स्कूल और कॉलेज बंद हैं.

सिर्फ पंजाब में ही नहीं पूरे भारत में कोरोना वायरस के मामले बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वैक्सीन अभियान को भी तेज किया गया है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को घेरा, कहा- पीएम को दी जानी चाहिए थी हाई लेवल सिक्योरिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget