एक्सप्लोरर

Watch: बैसाखी पर सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह? अमृतसर के कमिश्नर ने दी बड़ी जानकारी

अमृतपाल सिंह 28 दिनों से पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है. अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली में भी छापेमारी कर रही है.

Amritpal Singh Arrest Operation:  भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर अमृतसर के कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बड़ी जानकारी दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि अमृतपाल की यहां आने की कोई सटीक जानकारी नहीं है. अमृतपाल के सरेंडर को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी आदमी जो क़ानून के द्वारा वांछित है और अगर वह सरेंडर करना चाहता है तो उसे सरेंडर करना चाहिए और क़ानून का जो भी जाब्ता है उसके अनुसार उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

‘तुम भाग सकते हो लेकिन...’

वहीं आपको बतां दे कि भगोड़े अमृतपाल को सरेंडर करने के लिए पंजाब पुलिस पहले चेतावनी भी दे चुकी है. पंजाब पुलिस द्वारा अपने ट्वीटर हैंडल से "The Boys" थीम पर आधारित एक मीम वीडियो शेयर किया था. जिसमें अमृतपाल और पपलप्रीत की कुछ तस्वीरें भी थी. 14 सेकेंड के वीडियो के लास्ट में पुलिस की गिरफ्त में पपलप्रीत को दिखाया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा लिखा गया था कि तुम भाग सकते हो लेकिन कानून के हाथ से बच नहीं सकते.

18 मार्च से फरार है अमृतपाल

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है. पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. उसके साथ फरार हुआ पपलप्रीत तो पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. माना जा रहा है पपलप्रीत अपने गांव में जाकर सरेंडर करना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही कत्थूनंगल गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब अमृतपाल को भी सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार कर अपनी साख बचाना चाहती है.  

पंजाब पुलिस ने लगाए पोस्टर

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की तलाश के लिए अब जगह-जगह पोस्टर लगाने शुरु कर दिए है. पहले बटाला रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाया गया था अब पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारे के बाहर भी पोस्टर लगाया गया है. पुलिस ने आमजन से अमृतपाल को पकड़वाने में सहयोग की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: Charanjit Singh Channi: 'पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को सता रहा डर, बोले- 'वो मुझे जान से मार सकते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget