एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi: 'पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को सता रहा डर, बोले- 'वो मुझे जान से मार सकते हैं'

Disproportionate Assets Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सतर्कता विभाग ने आज चन्नी को तलब किया. चन्नी ने कहा कि सिर्फ उन्हें परेशान करने के लिए छुट्टी वाले दिन पंजाब के सरकारी दफ्तर खुले हैं.

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सतर्कता विभाग (State Vigilance Team) ने शुकवार को उन्हें तलब किया है, जिस पर अब चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है. चन्नी ने कहा, 'विजिलेंस टीम को मुझे 20 तारीख को बुलाना था, लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया है जिस दिन सारे दफ्तरों की छुट्टी है. मुझे परेशान करने के लिए खास आज के दिन पंजाब सरकार के दफ्तर खुल रहे हैं. मैं वहां अकेला जाऊंगा, चाहे फिर आप मुझे बैठाकर मारें, पीटें. वह मुझे एक दिन जान से भी मार सकते हैं.'

‘सच से बौखला गई सरकार’

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सच बोला तो सरकार बौखला गई और उन्हें आज ही विजिलेंस ने बुला लिया. वो सरकार के अत्याचार सहने के लिए तैयार है. चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक नया कल्चर शुरू किया है, पुरानी बीवी छोड़ो और नई ले आओ. गरीब का बच्चा तीन महीने तक मुख्यमंत्री कैसे बना रहा इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है. चन्नी ने कहा कि उनके रिश्तेदारों को कहा जा रहा है आम आदमी पार्टी में शामिल हो. मुझे हर रोज नोटिस दिए जा रहे है.

‘मेरी हत्या की जा सकती है’

चन्नी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार भी किया जा सकता है या फिर उनकी हत्या करवाई जा सकती है. चन्नी ने कहा कि सरकार चाहती है मैं चुनाव में प्रचार ना करूं, उन्होंने सरकार को दलित विरोध बताया. चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर उनके द्वारा शुरु की गई योजनाओं और प्रोजेक्ट को बंद करने का आरोप लगाया. आपकों बता दें कि चन्नी गुरुवार को जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार कमलजीत कौर का नामांकन करवाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा था, उसके 2 घंटे बाद ही विजिलेंस की तरफ से पेश होने का आदेश दिया गया. 

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने बदला प्लान, अब इस रणनीति पर कर रही काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget