एक्सप्लोरर

सांसद अमृतपाल सिंह की NSA के तहत बढ़ाई जाएगी डिटेंशन, असम की डिब्रूगढ़ जेल हैं बंद

Amritpal Singh News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खडूर साहिब के MP अमृतपाल सिंह की NSA के तहत नजरबंदी एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. अभी वो असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं.

Punjab News: पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की NSA के तहत डिटेंशन एक साल बढ़ सकती है. सूत्रों की मानें तो पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ये फैसला लिया है. 22 अप्रैल को अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में 2 साल पूरे होंगे. अमृतपाल के साथ NSA के तहत जेल में बंद उनके 9 सहयोगियों को पंजाब वापस लाया जा चुका है लेकिन अमृतपाल को अभी असम में ही रखा जाएगा.

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (32) वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं. उन्हें 23 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था. इससे पहले, राज्य सरकार ने सिंह के सहयोगियों की डिटेंशन अवधि नहीं बढ़ाई थी.

अमृतपाल के सहयोगियों को लाया गया था पंजाब

2023 के अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के सिलसिले में गिरफ्तार इन नौ सहयोगियों को एनएसए के तहत उनकी नजरबंदी समाप्त होने के बाद  पंजाब वापस लाया गया था. इनलोगों की पहचान बसंत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधान मंत्री बाजेके, गुरमीत सिंह गिल उर्फ ​​गुरमीत बुक्कनवाला, सरबजीत सिंह कलसी उर्फ ​​दलजीत सिंह कलसी, गुरिंदरपाल सिंह औजला उर्फ ​​गुरी औजला, हरजीत सिंह उर्फ ​​चाचा कुलवंत सिंह, धालीवाल उर्फ ​​कुलवंत सिंह, वरिंदर जोहल और पप्पलप्रीत सिंह के रूप में हुई.

2024 लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को मिली जीत

'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने तरनतारन जिले के खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के नाम पर खुद को पेश करने वाले अमृतपाल को एक महीने से अधिक समय तक चली तलाशी के बाद 23 अप्रैल, 2023 को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था. 18 मार्च, 2023 को गाड़ी और अपना वेश बदलकर जालंधर जिले में पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला था. पंजाब पुलिस ने 23 फरवरी, 2023 को अजनाला की घटना के बाद कार्रवाई शुरू की. (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Input By : PTI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget