एक्सप्लोरर

Amrit Pal Singh Highlights: अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, हरसिमरत कौर बादल ने साधा पंजाब की AAP सरकार पर निशाना

Amrit Pal Singh News Highlights: अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं उसके साथियों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर ने सरेंडर किया है.

Key Events
amrit pal singh waris punjab de live updates punjab police amrit pal singh Amrit Pal Singh Highlights: अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, हरसिमरत कौर बादल ने साधा पंजाब की AAP सरकार पर निशाना
(अमृतपाल सिंह ब्रेकिंग न्यूज़ हाइलाइट्स)
Source : ABP LIVE

Background

Amrit pal Singh Breaking News Highlights: पंजाब में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अभी जारी है. शनिवार को फरार होने के बाद अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था. वही रविवार को पुलिस ने अमृतपाल के 34 और साथियों की गिरफ्तारी की. अभी तक 112 समर्थक दबोचे जा चुके है.

वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को शाहकोट के उसी गुरुद्वारा के पास पुलिस के सामने पेश हुए दोनों जहां शनिवार को पुलिस का जमावड़ा था.  अमृतपाल की मर्सडीज़ कार भी पुलिस को मिली.  कार चाचा और ड्राइवर साथ लेकर आये. 

दूसरी ओर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक सूत्र ने सुझाव दिया है कि स्वयंभू कट्टरपंथी सिख उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह का मामला सीबीआई को स्थानांतरित किया जा सकता है. वहीं पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने रविवार को पंजाब सरकार को एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें जालंधर के पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों को कथित बंदी अमृतपाल सिंह को पेश करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई है.

याचिकाकर्ता इमान सिंह खारा ने आरोप लगाया कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने कानून के किसी भी अधिकार के बिना अवैध और जबरन हिरासत में लिया था. स्थल का दौरा करने के लिए एक वारंट अधिकारी की नियुक्ति के लिए भी दिशा-निर्देश मांगे गए थे.

इसके अलावा मामले से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब पुलिस अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की योजना बना रही है. पंजाब सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉयस कॉल को छोड़कर एसएमएस और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक सोमवार दोपहर तक बढ़ा दी है.

अमृतसर के पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह भंडाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने अमृतसर और उसके बाहरी इलाकों में वाहनों की जांच के लिए 100 नाके बनाए हैं. चौकियों पर पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं.

21:01 PM (IST)  •  20 Mar 2023

पंजाब की आप सरकार नाकाम- हरसिमरत कौर बादल

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नाकाम रही है. इसके साथ ही अकाली नेता ने पंजाब सरकार को भंग करने और राज्य को बचाने के लिए नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की. हरसिमरत संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली में उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल को सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया. केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं.

20:59 PM (IST)  •  20 Mar 2023

पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था संभाल सकती है: आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई यह साबित करती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था के प्रबंधन की क्षमता इस सरकार के पास मौजूद है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से अमृतपाल की तलाश के लिए अभियान जारी है और यह अब सरकार का अभियान है, न कि कोई राजनीतिक अभियान. उन्होंने कहा, "जब आप पंजाब में सत्ता में आई, तो हमें बताया गया कि हम एक सीमावर्ती राज्य का प्रबंधन नहीं कर पाएंगे. अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक अभियान शुरू करके, हमारी पार्टी ने साबित कर दिया है कि हम कानून-व्यवस्था की स्थिति को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित सकते हैं."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget