एक्सप्लोरर

Exclusive: 'कांग्रेस की सिर्फ सपने में सरकार बनेगी', एबीपी शिखर सम्मेलन में बोले अशोक तंवर

ABP Shikhar Sammelan 2024: एबीपी शिखर सम्मेलन के मंच पर पहुंचे बीजेपी के हिसार प्रत्याशी अशोक तंवर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को लेकर अपनी भड़ास निकाली.

ABP Shikhar Sammelan 2024 Ashok Tanwar: जनवरी में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा कि ''मैं पहले जिन पार्टियों में रहा हूं उनकी व्यवस्था शोषण पर आधारित रही है.'' अशोक तंवर ने यह बात एबीपी शिखर सम्मेलन में खास बातचीत के दौरान कही. अशोक तंवर ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा, ''मैं साधारण परिवार से आया हूं. कभी सोचा नहीं था कि राजनीति में आउंगा. धीरे धीरे चुनाव लड़ना शुरू किया और मौका मिलता गया. आगे बढ़ता गया. हम भी इधर उधर भटकते रहे.'' अशोक तंवर आप से पहले कांग्रेस में थे. इसके बाद बीजेपी से जुड़ गए. अशोक तंवर को बीजेपी ने हरियाणा के सिरसा से प्रत्याशी बनाया है.

अशोक तंवर ने कहा, ''मैं जिन पार्टियों में रहा हूं उनकी व्यवस्था शोषण पर आधारित रही है. परिवार के लोगों को मौका मिलता है. बीजेपी में साधारण कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है. कार्यकर्ताओं पर पार्टी चलती है. मैं जो कहता हूं डंके चोट कहता हूं. बीजेपी एक व्यक्ति पर नहीं चलती. सर्वे होते हैं औऱ संगठन में पूछा जाता है.'' कांग्रेस की सरकार सिर्फ सपने में ही बनेगी.

कांग्रेस को ईमानदार लोगों की नहीं जरूरत- अशोक तंवर
कांग्रेस इस हाल तक कैसे पहुंची? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ''मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस के सच्चे, ईमानदार और वफादार लोगों की जरूरत ही नहीं है. उनको वो चाहिए जिन्होंने बड़े बड़े घोटाले किए हैं. ये ईमानदारी का ढोंग रचाते हैं.'' अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में बहुत फर्क है.कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें कोई जाना नहीं चाहता है.''

अशोक तंवर ने कहा कि उन्होंने खुद के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस ने मुझे कुछ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन मेरे जो लोग थे उनके साथ गलत किया. कांग्रेस अगर ऐसी गलती करती रहेगी तो उनके पास कोई युवा नेता नहीं बचेगा.  

केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस-आप गठबंधन पर यह बोले
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अशोक तंवर ने कहा, ''आम आदमी कानून का पालन करता है. ईडी समन जारी करते हैं तो जाते नहीं हैं.'' उन्होंने कहा कि अगर ईडी ने ढंग से कार्रवाई की होती तो कई लोग जेल में होते.  कांग्रेस-आप के गठबंधन पर अशोक  तंवर ने कहा कि ये लूटपाट का गठबंधन है. 

कांग्रेस में 400 चोरों की लड़ाई- अशोक तंवर
सचिन पायलट अब तक कांग्रेस में हैं, इस सवाल पर कहा कि उनके साथ कांग्रेस ने कौन सा बढ़िया किया है. डील ये होती है कि ढाई-ढाई साल सीएम बनेंगे, उसके बाद जो कुर्सी पर बैठता है वो छोड़ता ही नहीं है. कांग्रेस पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में 400 सीटों की लड़ाई है तो वहां पर 400 चोरों की लड़ाई है. पहले छत्तीसगढ़ को लूटा, फिर राजस्थान को लूट और मध्य प्रदेश को लूटा. तीनों राज्य खत्म हैं. दो तीन जगह बची है, कुछ दिनों में देख लेंगे क्या होगा. 

पीएम मोदी के साथ  चलकर होगा विकास- तंवर
अशोक तंवर ने कहा, ''आने वाले समय में लोग पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चलेंगे तो देश विकास करेगा. तीन तलाक खत्म हो गया, राम मंदिर बन गया, अनुच्छेद 370 हट गया, महिला आरक्षण कानून बन गया. बाकी बचे मुद्दों के लिए 400 का आंकड़ा पार कर जाएंगे.'' तंवर ने कहा कि पीएम मोदी हटने वाले नहीं हैं. हम उनके लंबी आयु की कामना करते हैं. 

ये भी पढ़ेंHaryana Politics: रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा सरकार पर निशाना, ‘बेरोजगारी से युवा पलायन को मजबूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget