एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, संदीप पाठक बोले- 'गठबंधन सिर्फ लोकसभा...'

Haryana Assembly Election: आप नेता संदीप पाठक ने दावा किया कि हरियाणा की जनता बदलाव के लिए उत्सुक है. उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर अच्छे से और अकेले चुनाव लड़ेंगे.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है. पार्टी ने फैसला किया है कि वो अकेले चुनाव लड़ेंगी. आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि निश्चित तौर पर सभी सीटों पर लड़ेंगे. अच्छे से और अकेले लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है. आप नेता ने दावा किया कि हरियाणा में जनता बदलाव के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है. हरियाणा में लगभग पंद्रह दिन में एक-एक गांव में हमारी कमेटी बन जाएगी और उसके बाद हम अपना कैंपेन शुरू कर देंगे.

सोमवार को हरियाणा के नेताओं से मिले थे केजरीवाल

बता दें कि सोमवार (11 सिंतबर) को हरियाणा आप के नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर मुलाकात की थी. इस बैठक के अगले दिन यानी मंगलवार (12 सितंबर) को आप ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

आप और कांग्रेस दोनों इंडिया एलायंस का हिस्सा

बता दें कि आम आदमी पार्टी और  कांग्रेस दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. सोमवार को हुई बैठक में ये फैसला किया गया था कि चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी हरियाणा में 'परिवार जोड़ो' अभियान चलाएगी. बैठक में  आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रचार समिति के चेयरमैन अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्या चित्रा सरवारा मौजूद थीं.

Monu Manesar: मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नूहं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है. 90 में से 40 सीट बीजेपी के पास है, कांग्रेस के पास 31, आईएनएलडी के पास एक, एचएएलपी के पास एक, जेएनएजेपी के पास 10  सीट है और साथ ही 7 निर्दलीय सीटें हैं.

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी आप मैदान में

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं. दिल्ली और पंजाब के बाहर पार्टी अपनी जमीन को मजबूत करने में पूरी तरह से लगी हुई है. इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनावों में पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो पहली लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget