एक्सप्लोरर

Monu Manesar: मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नूहं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

Monu Manesar Arrested: मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है. हरियाणा पुलिस ने पहले उसे हिरासत में लिया और बाद में आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह ने पुष्टि की है.

मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बजरंग दल के मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह के मुताबिक अगस्त के महीने में मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट डाली थी. इस मामले में नूंह पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया.

गोरक्षक मोनू मानेसर को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया था जिसके खिलाफ बीते फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था. कुछ लोगों ने उस पर नूंह में हुई हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने का भी आरोप लगाया था. 

एक वीडियो में कथित तौर पर उसे सादे कपड़े पहने हुए लोगों द्वारा हिरासत में लेते दिखाया गया है. मानेसर का असली नाम मोहित यादव है. नूंह में 31 जुलाई की हिंसा से पहले मानेसर(30) का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने बताया था कि वह बृज मंडल जलाभिषेक शोभायात्रा में शामिल होगा और उसने लोगों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया था.

 

हरियाणा के नूंह में वीएचपी के नेतृत्व वाली इस यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था. इस हिंसा में नूंह और गुरुग्राम के छह लोग मारे गए थे. कई दिनों तक नूंह और आसपास के जिलों में तनाव रहा. इसके मद्देनजर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू करने के साथ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था.

कुछ समय बाद वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था,''मैनें वो वीडियो देखा है, कहीं भी वो लोगों को दंगे करने के लिए नहीं कह रहा है. वह लोगों से यात्रा में भाग लेने का आग्रह कर रहा है.'' हरियाणा पुलिस ने कहा था कि हिंसा में मानेसर की भूमिका की भी जांच की जाएगी. 

इससे पूर्व राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के भिवानी के लोहारू में दो व्यक्तियों नसीर(25) और जुनैद(35) के शव जली हुई कार में मिलने के बाद 16 फरवरी को मानेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. मृतक, राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी थे जिनका कथित तौर पर गौरक्षकों ने अपहरण कर लिया था और इसके बाद वे राजस्थान की सीमापार कर हरियाणा में घुस गए थे. राजस्थान पुलिस ने पिछले महीने बताया था कि साजिश रचने और अपराध को बढ़ावा देने में मानेसर की भूमिका 'सक्रिय जांच के दायरे' में थी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी सरकार मानेसर को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेगी. हरियाणा में वीएचपी पदाधिकारी वरुण शर्मा ने दावा किया है कि मानेसर के विरुद्ध कोई मामला नहीं है. उन्होंने कहा,''बजरंग दल के कार्यकर्ता को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है. हम इसका विरोध करते हैं.''

Panipat: नूंह हिंसा में मारे गए अभिषेक के परिजनों से मुलाकात के बाद सीएम खट्टर बोले- 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget