एक्सप्लोरर

IPS वाई पूरन कुमार को इंसाफ दिलाने पंजाब में जन आंदोलन, सड़कों पर उतरी AAP

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन कर रही है, क्योंकि परिवार को न्याय नहीं मिला और हरियाणा सरकार चुप है.

आम आदमी पार्टी पंजाब में दलित आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार को इंसाफ दिलाने की लड़ाई को जन आंदोलन में बदलने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है. परिवार को न्याय न मिलने और हरियाणा की बीजेपी सरकार की खामोशी ने पूरे पंजाब में जनभावना को जगा दिया है. आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि यह मामला केवल एक अफसर की मौत का नहीं, बल्कि न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान की लड़ाई है.

दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की खुदकुशी के बाद परिवार लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है. पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में देरी इस बात का प्रतीक बन चुकी है कि सत्ता तंत्र ने एक दलित अफसर की मौत को भी राजनीति और रसूख के नीचे दबाने की कोशिश की है. लेकिन अब पंजाब की सड़कों पर इंसाफ की यह मांग आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में गूंज उठेगी.

वरिष्ठ नेता कैंडल मार्च को करेंगे लीड

प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में AAP मंत्री और विधायक कैंडल मार्च की अगुवाई करेंगे. अमृतसर में हरभजन सिंह ETO, जालंधर में मोहिंदर भगत, पटियाला में MLA गुरदेव देवमान और चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता इस कैंडल मार्च को लीड करेंगे. पार्टी ने कहा है कि यह सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि यह एक बड़ा संदेश है कि जब सत्ता अन्याय पर चुप रहती है तो जनता सड़कों पर उतरकर उसे जवाब देती है.

आम आदमी पार्टी ने इस आंदोलन को डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से जोड़ा है. बाबा साहब ने जिस न्याय, समानता और गरिमा के लिए संघर्ष किया, आज उसी विचार की रक्षा के लिए यह मोर्चा खोला जा रहा है. पूरन कुमार जैसे ईमानदार अफसर के साथ हुए अन्याय को पंजाब की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. यह आंदोलन एक अफसर के लिए नहीं बल्कि पूरे दलित समाज की गरिमा के लिए है.

सरकार को अब देना होगा जवाब 

जनभावना साफ दिख रही है. लोग गुस्से में हैं, आहत हैं और यह सवाल पूछ रहे हैं कि जब एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक को न्याय नहीं मिल पा रहा, तो आम नागरिक का क्या होगा. बीजेपी सरकार की चुप्पी और सुस्त रवैये ने इस गुस्से को और गहरा कर दिया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार को अब जवाब देना होगा, क्योंकि इंसाफ की मांग को अब दबाया नहीं जा सकता.

आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार की संवेदनहीनता इस बात का प्रमाण है कि दलित समाज के दर्द को सत्ता के गलियारों में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा. मगर इतिहास गवाह है कि जब सत्ता ने आवाज दबाने की कोशिश की है, तब सड़क पर निकले जनसमर्थन ने फैसले करवाए हैं. यही वजह है कि पूरे पंजाब में मोमबत्तियां जलाकर एक स्वर में इंसाफ की मांग उठेगी.

यह आंदोलन राजनीति से परे एक सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरेगा. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इंसाफ की यह लड़ाई लंबी भी हो सकती है और कठिन भी, लेकिन इसे हर हाल में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. पूरण कुमार को न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget