एक्सप्लोरर

Kulwant Singh Net Worth: पंजाब के सबसे अमीर विधायक कुलवंत सिंह के पास कितनी संपत्ति? ED ने मारी है रेड

AAP MLA Kulwant Singh Net Worth: ईडी ने पीएसीएल घोटाले की जांच में पंजाब के आम आदमी पार्टी विधायक कुलवंत सिंह, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक है, के परिसरों पर भी छापेमारी की.

Kulwant Singh Net Worth: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 48,000 करोड़ रुपये के पर्ल एग्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PACL) के कथित स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है. इसके तहत मंगलवार (15 अप्रैल) को राजस्थान में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ-साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलवंत सिंह के परिसरों पर भी छापेमारी की गई.

ईडी ने पंजाब के मोहाली में कुलवंत सिंह के परिसरों समेत करीब 15 जगहों पर तलाशी ली है. इस दौरान छापेमारी वाली जगहों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा टीम भी तैनात की गई थी. 

पंजाब के सबसे अमीर विधायक हैं कुलवंत सिंह
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 63 वर्षीय कुलवंत सिंह जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (JLPL) नाम की एक रियल एस्टेट कंपनी के प्रवर्तक हैं. वे पंजाब के सबसे अमीर विधायक हैं और उनकी संपत्ति कथित तौर पर 1,000 करोड़ रुपये है. 

साल 2015 से जारी हैं जांच
इस मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच साल 2015 में शुरू हुई थी. आरोप है कि पीएसीएल इंडिया लिमिटेड, पीजीएफ लिमिटेड, पीएसीएल के दिवंगत प्रवर्तक निर्मल सिंह भंगू और अन्य ने अपने निवेशकों को धोखा देने के लिए फ्रॉड इन्वेस्टमेंट योजनाएं चलाई थीं. इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. 

ईडी के अनुसार, इन योजनाओं के जरिए पीएसीएल और उसके निदेशकों ने इन्वेस्टर्स को लगभग 48,000 करोड़ रुपये का 'धोखा' दिया है. 

निर्मल सिंह भंगू की पिछले साल हुई थी मौत
ईडी ने इस मामले में मार्च में निर्मल सिंह भंगू की बेटी बरिंदर कौर, उनके पति हरसतिंदर पाल सिंह हेयर और उसके 'करीबी सहयोगी' मनोज कुमार के खिलाफ छापेमारी की थी. इन छापेमारी से पहले एजेंसी ने हेयर को गिरफ्तार किया था. भंगू की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई थी. 

एजेंसी ने ऑस्ट्रेलिया में 462 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों सहित 706 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और पीएसीएल, भंगू और अन्य के खिलाफ दो आरोपपत्र दायर किए हैं. 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस के सामने पेश हुए प्रताप सिंह बाजवा, बमों के सोर्स का नहीं किया खुलासा, कांग्रेस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget