एक्सप्लोरर

AAP विधायक अनमोल गगन ने वापस लिया इस्तीफा, कल किया था राजनीति छोड़ने का ऐलान

Anmol Gagan Maan: विधायक अनमोल गगन मान ने कल अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे राजनीति छोड़ रही हैं, इसलिए वे विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं.

पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने बतौर विधायक इस्तीफा वापिस ले लिया है. पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज उनसे मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापिस लेने का फैसला लिया है.

दरअसल, शनिवार (19 जुलाई) को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था. लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया है. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख अमन अरोड़ा से मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया.

 

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा के मुताबिक पार्टी ने उनका इस्तीफा नामंजूर किया जिसे विधायक ने स्वीकार किया है और वे पार्टी के लिए काम करती रहेंगी.

अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात पारिवारिक माहौल में हुई और उन्होंने पार्टी द्वारा उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने के फैसले को स्वीकार कर लिया. उन्होंने कहा कि वे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे और अनमोल गगन मान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा रही हैं और रहेंगी.

राजनीति छोड़ने का लिया था फैसला 
इससे पहले शनिवार को विधायक अनमोल गगन मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है. विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए. मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी."

कांग्रेस ने कसा था तंज
वहीं अनमोल गगन मान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने आप पर तंज कसा था. लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब में आप पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया."

उन्होंने आगे लिखा, "एक महीने से भी कम समय में एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की बात तक कह दी. हालांकि, यह आप का अंदरूनी मामला है, लेकिन जब आग भड़कती है तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget