एक्सप्लोरर

घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों को बॉर्डर आउट पोस्ट्स पर शिफ्ट कर रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान सीमा पर इस साल अब तक 2500 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन कर चुका है और सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान ने कई बार आतंकियों को कवर फायर देने के लिए सीमा पर यह गोलीबारी की है.

जम्मू: भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मक़सद से इस साल पाकिस्तान ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ संख्या में सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया. युद्धविराम उल्लंघनों की आड़ में पाकिस्तान ने लॉन्चिंग पैड्स से आतंकियों को सीमा से सटे अपने बॉर्डर आउट पोस्ट्स पर शिफ्ट कर दिया है.

पाकिस्तान ने बनाए बॉर्डर आउट पोस्ट और ऑब्जर्वेटरी टावर जम्मू में पाकिस्तान से सटी 486 किलोमीटर की सीमा में 202 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जबकि 284 किलोमीटर की लाइन ऑफ़ कंट्रोल है. पाकिस्तान ने इस पूरी सीमा पर हुई तारबंदी से कुछ ही मीटर की दूरी पर अपने बॉर्डर आउट पोस्ट और ऑब्जर्वेटरी टावर बनाए हैं. पाकिस्तानी सीमा में यह बॉर्डर आउट पोस्ट करीब आधे किलोमीटर की दूरी और ऑब्जर्वेटरी पोस्ट एक किलोमीटर की दूरी पर होते हैं.

खुफिया एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान ने अब आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स में घुसपैठ के लिए तैयार खड़े अपने प्रशिक्षित आतंकियों को इन्ही बॉर्डर आउट पोस्ट्स और ऑब्जर्वेटरी पोस्ट्स पर शिफ्ट किया है ताकि युद्धविराम उल्लंघन की स्थिति में इन्हे कम समय में भारतीय सीमा में धकेला जा सके.

आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए फायरिंग करता है पाकिस्तान पाकिस्तान की कोशिश है कि सीमा पर गोलीबारी कर सुरक्षाबलों की फायरिंग में उलझा कर रखे और मौके का लाभ उठा कर आतंकियों की घुसपैठ करवा सके. इस नापाक कोशिश को आजम देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड्स से अपने आतंकियों को सीमा से सटे इन बॉर्डर आउट पोस्ट्स और टावरो पर शिफ्ट किया है ताकि कम से कम समय में इन आतंकियों को सीमा पार करवाई जा सके.

जम्मू में सुरक्षा मामलों के जानकार ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अनिल गुप्ता मानते हैं कि पाकिस्तान सीमा पर बने अपने बॉर्डर आउट पोस्ट्स और ऑब्जर्वेटरी पोस्ट्स को फाइनल लॉन्चिंग पैड्स की तरह इस्तेमाल करता है. उनका दावा है कि पाकिस्तान लॉन्चिंग पैड्स पर आतंकियों को तभी रखता है जब यह आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे हों.

पाकिस्तान की हर हरकत पर नज़र रखने के लिए आधुनिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं सुरक्षाबल अनिल गुप्ता के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत की निगरानी से बचने के लिए सीमा पर ऊंचे पेड़ ऊगा रखे हैं और कई जगह पर मिटटी के बंद बना रखे हैं ताकि उनके पोस्ट्स की निगरानी न हो सके. उनका दावा है कि पाकिस्तान इन पेड़ों और बंद का सहारा लेकर आतंकियों को अपने बॉर्डर आउट पोस्ट्स में छिपा लेता है लेकिन भारतीय जवान भी पाकिस्तान की हर हरकत पर नज़र रखे रहते हैं और कोई असामान्य हरकत होने पर उस आउट पोस्ट में आतंकियों के होने का पता लगता है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की इस नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षाबल पाकिस्तान की हर हरकत पर नज़र रखने के लिए न केवल अपने जवानों का बल्कि आधुनिक उपकरणों का भी सहारा ले रहे हैं.

जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए फीस तय, निजी लैब में 2400 रुपये में होगी जांच जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट ने मांगी नए टर्मिनल निर्माण की स्टेटस रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, बारिश को लेकर भी आया अपडेट
दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, बारिश को लेकर भी आया अपडेट
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget