एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: भूस्खलन से केके मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ठप्प, रेलवे को हर रोज हो रहा 7 करोड़ का घाटा, जानें डीटेल्स

K.K. Rail Route Landslide : भूस्खलन की वजह से कोरापुट और जयपुर के बीच रेलवे परिचालन ठप्प पड़ा है. मौके पर मौजदू कर्मचारियों को बारिश के कारण मलबा हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ को उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली के.के रेल मार्ग में उड़ीसा के कोरापुट और जयपुर के बीच पटरी पर भूस्खलन हो गया, जिससे पिछले तीन दिनों से रुट से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों और लौह अयस्क ट्रांसपोर्ट करने वाली मालगाड़ी का परिचान पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. दरअसल, 24 सितंबर की रात लगभग ढाई बजे कोरापुट और जयपुर के बीच घाटी में भूस्खलन के कारण मलबा गिरने से पटरी पूरी तरह धंस गई. जिससे इस रुट पर रेलवे परिचालन पूरी तरह से ठप्प हो गया है. 

भारी बारिश के कारण मलबा हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इधर राहत कार्य के लिए मौके पर 27 जेसीबी मशीन और 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए हैं, इधर दर्जनभर से ज्यादा रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ है, साथ ही जगदलपुर से विशाखापट्टनम इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. के.के रेलमार्ग पर ट्रेनो का परिचालन बंद होने से फुटकर व्यापारियों की रोजी रोटी छिन गई है. बताया जा रहा है कि मलबा हटाने के लिए दो से तीन दिनों का समय लग सकता है, ऐसे में इस रूट पर रेल यातायात लगातार पूरी तरह से बाधित रहने की आशंका है. 

भारी बारिश से हुए भूस्खलन
दरअसल, छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर को उड़ीसा और विशाखापट्टनम से जोड़ने के लिए एकमात्र रेल के.के रेल लाइन है. इस रेल लाइन से हर रोज एनएमडीसी किरंदुल आयरन और प्लांट से विशाखापट्टनम तक करोड़ों रुपये का लौह अयस्क का परिवहन किया जाता है. इसके अलावा इस रुट से पांच यात्री ट्रेनों का परिचालन किया जाता है, लेकिन पिछले 24 सितंबर की आधी रात जयपुर और कोरापुट के बीच भूस्खलन से पटरी पर पूरी तरह से मलबा गिर गया. इस भूस्खलन की वजह लगातार बारिश बताई जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही रेल प्रशासन के अधिकारी और कर्माचारी मौके पर पहुंच गये. मौके पर 400 से ज्यादा मजदूर और 27 जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है. 

भारी बारिश मलबा हटाने में बन रही रुकावट
रेल अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर मलबा हटाने के कार्य की समीक्षा की. रेल अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से मलबा हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस वजह से काफी समय लग रहा है. रेलवे ट्रैक से पूरी तरह से मलबा हटाने में 2 से 3 दिनों का अतिरिक्त समय और लग सकता है. ऐसे में इस रूट पर यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों का परिवहन बाधित रहेगा. उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से लौह अयस्क का परिवहन कार्य ठप्प पड़ा है, जिसके चलते रेलवे को हर रोज 7 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है.

ट्रेन परिचालन बंद होने से रेलवे को 35 करोड़ का घाटा
दूसरी तरफ ये भी बताया जा रहा है कि 25 से 29 सितंबर तक यातायात बाधित रहेगा, इसलिए रेलवे को कम से कम 35 करोड़ रुपए का घाटा होने का अनुमान है. इस रुट पर अगर शुक्रवार को भी रेल परिवहन सुचारु रुप से शुरू नहीं हुआ, तो ये घाटा और बढ़ सकता है. के.के मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद होने से जगदलपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री को इधर से उधर भेजने में दिक्कत हो रही है. जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद होटलों और दैनिका जरुरतों का कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों का काम भी ठप्प पड़ा है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, इन नई योजनाओं की करेंगे शुरूआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget