एक्सप्लोरर

मेरठः 'मिशन शक्ति' अभियान का पहला चरण हुआ संपन्न, 44 शक्ति योद्धाओं का सम्मान

मेरठ में 'मिशन शक्ति' अभियान का पहला चरण संपन्न हुआ. इस दौरान 44 शक्ति योद्धाओं का सम्मान हुआ.

मेरठ। महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सीएम योगी की पहल पर प्रदेश में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान का पहला चरण समाप्त हो गया. इसके लिए रविवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में समापन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है. इस अवसर पर उन्होंने अभियान अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले 44 शक्ति योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया.

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए महिलाओं का स्वाबलंबी होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश और समाज भी सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं.

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दूहन ने कहा कि 'मिशन शक्ति' अभियान 180 दिन के लिए संचालित है. यह अगले वासंतिक नवरात्र तक चलेगा. उन्होंने बताया कि हर महीने एक सप्ताह को विशेष अभियान के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों, अन्य संस्थाओं और आमजन का सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन के रूप में लिया जाए. महिलाओं की सुरक्षा, उनका सम्मान और स्वावलंबन सर्वोपरि रखकर कार्य किए जाएं.

44 शक्ति योद्धाओं का सम्मान वहीं, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कुमार कंडवाल ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण में अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वाले 44 शक्ति योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. इनमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, जूडो का प्रशिक्षण देने वाले सहित कुल 44 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया.

बाल संरक्षण समिति की बैठकें आयोजित जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने 'मिशन शक्ति' अभियान अंतर्गत जनपद में किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद में बाल संरक्षण समिति की बैठकें ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा ग्रामों में अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए लीफलेट आदि वितरित किए गए. वहीं, एलईडी वैन के माध्यम से भी अभियान का प्रचार प्रसार किया गया. सांस्कृतिक दलों द्वारा भी ग्रामों में कार्यक्रम कर आमजन को अभियान के लिए जागरूक किया गया.

ये भी पढ़ेंः

यूपीः सीएम योगी ने दी 600 करोड़ के डाटा सेंटर पार्क को मंजूरी, मुंबई का हीरानंदानी ग्रुप करेगा तैयार उत्तराखंडः कुत्ता पालने का है शौक तो लेना होगा लाइसेंस, नहीं तो होगी कार्रवाई 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget