एक्सप्लोरर

'महायुति का हर मंत्री की गार्जियन मिनिस्टर बनने की चाहत', पूर्व सांसद माजिद मेमन का तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में संरक्षक मंत्री बनने के लिए होड़ लगी है. हर मंत्री संरक्षक मंत्री बनना चाहता है. यह बयान पूर्व सांसद माजिद मेमन ने दिया है. 

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में विभागों का बंटवारा हो चुका है. कई वरिष्ठ मंत्रियों को अपेक्षित विभाग नहीं मिल पाए. इसके कारण मंत्रियों में अपने-अपने जिलों में संरक्षक मंत्री बनने की होड़ लगी है. इस पर एनसीपी (एसपी) नेता और पूर्व सांसद माजिद मेमन ने कहा कि महायुति का हर मंत्री चाहता है कि वह संरक्षक मंत्री बने.

माजिद मेमन ने आईएएनएस से कहा, "पहले हर मंत्री अपने-अपने पोर्टफोलियो के लिए भाग-दौड़ कर रहा था, ताकि उन्हें यह या वह पोर्टफोलियो मिल जाए. तीन लोगों के बीच त्रिकोणीय लड़ाई चल रही थी, जिसे किसी तरह दबा दिया गया है. इसे पूरी तरह से मैनेज नहीं किया गया. अब संरक्षक मंत्रालय की बात हो रही है और जाहिर है कि हर मंत्री चाहता है कि उसकी महत्ता हो और वह संरक्षक मंत्री बने. 

महाराष्ट्र की जनता ने गलत फैसला किया?

सपा नेता ने कहा कि इस समय सरकार में तीन पार्टियां हैं, और अगले छह महीनों में यह देखना होगा कि यह सरकार कितने अच्छे से समन्वय के साथ काम करती है, या फिर आपसी झगड़ों में उलझ जाती है. अगर यह आपसी झगड़ों में उलझती है, तो इसका मतलब यह होगा कि महाराष्ट्र की जनता ने गलत फैसला किया है. राज्य की जनता के जो अहम मुद्दे हैं, वे पीछे रह गए हैं, और ये पार्टियां आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं."

नैतिक और वैचारिक अंतर सरकार चलाने के लिए अहम पहलु

पूर्व सांसद ने कहा कि गठबंधन सरकारें हमेशा राज्य स्तर पर आपसी नैतिक और वैचारिक अंतर लेकर चलती हैं. जैसे शिवसेना की प्राथमिकता हिंदुत्व हो सकती है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की वैचारिक प्राथमिकताएं अलग हो सकती हैं. तो, यह कोई नई बात नहीं है कि स्थानीय चुनावों में पार्टियां साथ बदलती हैं. पिछले 25-30 साल में, राज्य और स्थानीय चुनावों में गठबंधन के घटक बदलने की घटनाएं सामने आई हैं.

ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "जहां तक ईवीएम का सवाल है, 'इंडिया' ब्लॉक का स्टैंड वहीं कायम रहेगा, भले ही सुप्रिया सुले या अन्य कोई पार्टी अलग बात करे. 'इंडिया' ब्लॉक पूरी ताकत के साथ इस मुद्दे पर एकजुट होकर लड़ेगा."

ये भी पढ़ें: EVM पर सुप्रिया सुले का बयान कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के लिए नसीहत? 'मैं खुद चार बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget