एक्सप्लोरर

Thane News: ठाणे में ढाई करोड़ रुपये के हाथीदांत जब्त, तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Maharashtra News: ठाणे पुलिस की क्राइम यूनिट-I कलवा इलाके से करीब 1.4 किलोग्राम हाथीदांत जब्त किया. हाथीदांत की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का हाथीदांत जब्त किया है. साथ ही हाथीदांत की तस्करी (Smuggling) के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ठाणे पुलिस की क्राइम यूनिट-I ने मंगलवार को कलवा इलाके से करीब 1.4 किलोग्राम हाथीदांत जब्त किया. 

हाथीदांत बेचने स्मगलर शिवाजी पार्क आ रहे थे 
अधिकारी ने आगे बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाथीदांत बेचने के लिए कलवा के शिवाजी पार्क आ रहे हैं. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दो लोगों को पकड़ लिया और उनके पास से एक थैला बरामद किया गया. जांच के दौरान थैले में 34.50 सेंटीमीटर लंबा और आठ सेंटीमीटर चौड़ा हाथीदांत का एक टुकड़ा मिला. 

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आज लोग एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान, जानिए किसके लिए अनिवार्य है गाना

हाथीदांत की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये
हाथीदांत पर एक महिला की छवि और कुछ कलाकृतियां उकेरी गई हैं. नीचे के हिस्से में अंग्रेजी के वर्ण और कुछ अंकों के अलावा विदेशी भाषा में कुछ लाल रंग में लिखा है. अधिकारी ने बताया कि कलाकृति उकेरी गई इस हाथीदांत की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित वर्लीकर और सागर पाटिल के तौर पर की गई है. अमित फिटनेस टेनर है जबकि सागर पाटिल लॉटरी टिकट बेचने का काम करता है.

इन धाराओं में केस दर्ज
वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह हाथीदांत तारा नामक व्यक्ति से खरीदा था, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार से सवाल- इस असंवैधानिक और अवैध सरकार में असली सीएम कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget