एक्सप्लोरर

Maharashtra: लोकसभा की 22 सीटों पर शिंदे गुट का दावा? BJP नेता सुधीर मुनगंटीवार बोले- 'एकनाथ शिंदे की मांग...'

Maharashtra News: मुनगंटीवार ने कहा कि बीजेपी के किसी भी नेता ने यह नहीं कहा कि शिंदे की मांगें नहीं मानी जायेंगी. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर सीएम एकनाथ शिंदे और फडणवीस मिलकर बात करेंगे.

Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है. शिवसेना द्वारा अगले साल होने वाले आम चुनाव में राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 22 पर दावा पेश करने की योजना बनाए जाने की खबरों के बीच, मुनगंटीवार ने कहा कि दोनों सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत होनी है.

'हमने यह नहीं कहा कि शिंदे की मांगे नहीं मानी जाएंगी'
राज्य में शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सत्ता साझा करने वाली बीजेपी के लोकसभा सीटों पर अपने सहयोगी दल की मांगों को स्वीकार नहीं किये जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर मुनगंटीवार ने कहा कि बीजेपी के किसी भी नेता ने यह नहीं कहा कि शिंदे की मांगें नहीं मानी जायेंगी.

'शिवसेना के लिए बीजेपी के मन में बहुत सम्मान है'
यहां राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए संस्कृति मंत्री ने कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई ‘फॉर्मूला’ तय नहीं हुआ है. किसी बीजेपी नेता ने यह नहीं कहा कि एकनाथ शिंदे की मांगें नहीं मानी जाएंगी. लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाली सरकार देने के उद्देश्य से शिंदे ने बीजेपी से हाथ मिलाया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मांगों का सम्मान किया जाएगा. पहले बालासाहेब ठाकरे और अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए बीजेपी के मन में बहुत सम्मान है.’’

'शिंदे और फडणवीस इस पर फैसला लेंगे'
मंत्री ने कहा कि शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों एक साथ बैठेंगे और लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला लेंगे. वर्ष 2024 में अप्रैल/मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है और इसके बाद उसी साल अक्टूबर/नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव होंगे.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: सावरकर की जयंती पर हो रहा नए संसद भवन का उद्घाटन, शिंदे की शिवसेना बोली- 'यह राज्य के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget