एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के बजट पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'नापसंद महाराष्ट्र योजना...'

Budget 2024: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बजट को लेकर बीजेपी गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि असंवैधानिक सरकार की कीमत महाराष्ट्र को चुकानी पड़ रही है.

Budget 2024: मोदी सरकार के बजट पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'नापसंद महाराष्ट्र' योजना शुरू की है.

उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा, ''पिछले 10 सालों में महाराष्ट्र नोच डाला और मुंबई लूट लिया,  लेकिन हर बजट में महाराष्ट्र को निराश किया. महाराष्ट्र को और कितना अन्याय सहना होगा? जब तक दिल्ली के जूते चाटने वाली असंवैधानिक सरकार है, तब तक यह अन्याय जारी रहेगा. असंवैधानिक सरकार की कीमत महाराष्ट्र को चुकानी पड़ रही है.''

क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि बजट में महाराष्ट्र का जिक्र तक नहीं है. जबकि टैक्स देने के मामले में महाराष्ट्र टॉप राज्यों में आता है. उद्धव गुट की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि बिहार-आंध्र प्रदेश स्पेशल स्टेटस नहीं दिया गया है. वो इसकी मांग करते थे.

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र को हर बजट में इन्नोर किया जाता रहा है. महाराष्ट्र से टैक्स लेकर, उन्हें कोई फंड नहीं दिया जाता है. ये महाराष्ट्र को शर्मिंदा करने जैसा है.''

बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां मुख्यतौर पर महायुति (बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) और एमवीए (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी एसपी) के बीच मुकाबला है.

विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

आज (23 जुलाई) लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद एमवीए के नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र को कुछ भी नहीं देने के आरोप लगाए.

प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए.

Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, 'सरकार बचाने के लिए पीएम को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget