एक्सप्लोरर

जितेंद्र आव्हाड़ के सनातन वाले बयान पर भड़कीं शाइना एनसी, बोलीं- ये उनकी अशिक्षा को...'

Shaina NC On Jitendra Awhad: शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड़ के बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि विपक्ष के लिए सनातन धर्म की आलोचना करना एक चलन बन गया है.

महाराष्ट्र में शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड़ की ओर से सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने अब इसे लेकर विपक्ष को घेरा है. उन्होंने कहा कि जितेंद्र आव्हाड का यह कहना कि सनातन धर्म हिंदू धर्म से अलग एक विकृत विचारधारा है, उनकी अशिक्षा को दर्शाता है.

शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''विपक्ष के लिए सनातन धर्म की आलोचना करना एक चलन बन गया है. उनका यह कहना कि सनातन धर्म हिंदू धर्म से अलग एक विकृत विचारधारा है, उनकी अशिक्षा को दर्शाता है और इस तरह की बेतुकी टिप्पणी करके वह जातिगत उत्पीड़न और सामाजिक बहिष्कार के लिए जिम्मेदार हैं."

जितेंद्र आव्हाड ने क्या कहा?

एनसीपी (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "सनातन धर्म ने भारत को बर्बाद कर दिया है. सनातन धर्म नाम का कोई धर्म कभी था ही नहीं. हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं. इसी तथाकथित सनातन धर्म ने हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज को राज्याभिषेक से वंचित रखा. इसी सनातन धर्म ने हमारे छत्रपति संभाजी महाराज को बदनाम किया.'' 

आव्हाड ने ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई का भी किया जिक्र

शरद पवार गुट के नेता ने तंज कसते हुए आगे कहा, ''इसी सनातन धर्म के अनुयायियों ने ज्योतिराव फुले की हत्या का प्रयास किया. उन्होंने सावित्रीबाई फुले पर गोबर और गंदगी फेंकी. इसी सनातन धर्म ने शाहू महाराज की हत्या का षडयंत्र रचा. इसने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को पानी पीने और स्कूल जाने तक की अनुमति नहीं दी. यह बाबासाहेब अंबेडकर ही थे जो अंततः सनातन धर्म के खिलाफ खड़े हुए, मनुस्मृति को जलाया और इसकी दमनकारी परंपराओं को खारिज किया.'' 

उन्होंने ये भी कहा कि मनुस्मृति के रचयिता खुद इसी सनातनी परंपरा से निकले थे. किसी को भी खुले तौर पर यह कहने में संकोच नहीं करना चाहिए कि सनातन धर्म और उसकी सनातनी विचारधारा विकृत है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget