एक्सप्लोरर

शरद पवार ने कांग्रेस की उम्मीदों पर फेरा पानी, लिया ये बड़ा फैसला

NCP Candidate List: शरद पवार गुट ने गुरुवार (4 अप्रैल) को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इसमें भिवंडी सीट पर शामिल है, जहां पर कांग्रेस दावा कर रही थी.

NCP Candidate List 2024: शरद पवार ने कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका दिया है. उन्होंने भिवंडी सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, जहां से कांग्रेस चुनाव लड़ने का दावा कर रही थी. शरद पवार ने इस सीट से सुरेश म्हात्रे को मैदान में उतार दिया है. गुरुवार (4 अप्रैल) को उन्होंने पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की.  दूसरी लिस्ट में अजित पवार गुट से आए बजरंग सोनवणे को बीड से टिकट दिया गया है, यहां से बीजेपी ने पंकजा मुंडे को मैदान में उतारा है. 

भिवंडी सीट क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी कांग्रेस?

दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में भिवंडी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को अच्छे खासे वोट मिले थे. पिछले चुनाव के आंकड़ों को देखते हुए कांग्रेस ये सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी. यहां से कपिल पाटिल बीजेपी के मौजूदा सांसद हैं.

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर, CM शिंदे, BJP और अजित पवार की टेंशन बढ़ा सकता है ये सर्वे

अब तक सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार

इससे पहले शरद पवार गुट ने बारामती से सुप्रिया सुले, दिंडोरी से भास्कर भगरे, वर्धा से अमर काले, शिरूर से अमोल कोल्हे और अहमदनगर से निलेश लंके को टिकट दिया था. कुल मिलाकर अब तक सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है. शरद पवार की पार्टी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटे हैं. बारामती से डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ सकती हैं.

इस बार लोकसभा चुनाव अहम 

महाराष्ट्र में इस बार का लोकसभा चुनाव अहम होने जा रहा है. कांग्रेस के कई बड़े नेता साथ छोड़ चुके हैं. वहीं शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी टूट चुकी है. वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार को भी खुद को साबित करना है. ये पुरानी पार्टी से अलग हो चुके हैं. सीएम शिंदे पास असली शिवसेना तो वहीं डिप्टी सीएम पवार के पास असली एनसीपी है. सीएम शिंदे और पवार दोनों ही एनडीए का हिस्सा हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget