एक्सप्लोरर

'महिला हूं, माल नहीं हूं', अरविंद सावंत के खिलाफ शाइना एनसी ने दर्ज कराई FIR

Shaina NC News: शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा कि 2014 और 2019 में अरविंद सावंत ने हमें लाडली बहना बोला, अब माल शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं.

मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. सावंत ने शिवसेना उम्मीदवार के लिए 'इंपोर्टेड माल' शब्द का इस्तेमाल किया जिससे भारी विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने कहा कि मैं माल नहीं हूं, मैं महिला हूं. उद्धव ठाकरे चुप हैं, नाना पटोले चुप हैं लेकिन मुंबई की महिलाएं चुप नहीं रहेंगी.

'कानून अपना काम करेगी'

मुंबई की नागपाड़ा थाने एफआईआर दर्ज कराने के बाद शाइना एनसी ने कहा, "सेक्शन 79, सेक्शन 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है. उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. मैं यहां सक्रिय रूप से काम करने के लिए आई हूं. मेरे काम के ऊपर चर्चा करनी हैं तो करें, मुझे इंपोर्टेड माल कभी नहीं बोलें. कानून को अपना काम करने दीजिए. मुझे जो करना था मैंने कर दिया."  

'महाविनाश अघाड़ी महिलाओं का सम्मान नहीं करती'

इसके साथ ही उन्होंने कहा. "हम सब जानते हैं कि ये महाविनाश अघाड़ी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है. हम सब लक्ष्मीपूजन की बात करते हैं. लक्ष्मीपूजन का दिन है. शुभ अवसर है. अरविंद सावंत क्या कहते हैं कि आप इंपोर्टेड माल हैं. माल यानी आइटम. 20 साल हुए हैं मुझे सार्वजनिक जीवन में, सब जानते हैं कि किस निष्ठा के साथ मैंने काम किया है. मां मुंबादेवी का आशीर्वाद है. मैं महिला हूं लेकिन माल नहीं हूं. कोई भी महिला हो, अभद्र भाषा के खिलाफ कानून अपना काम करेगी."

'आपको लगता है कि हर महिला चुप रहेगी'

शिवसेना नेता ने कहा, "एक चीज समझने की जरूरत है कि जब आप एक महिला के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, आपको लगता है कि हर महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिला मुंहतोड़ जवाब देगी. एक तरफ हैं हमारे सीएम एकनाथ शिंदे जिन्होंने लाडली बहनों के लिए कितना कुछ किया." शाइना एनसी ने ये भी कहा, "मैं सिर्फ ये कहूंगी कि मैं मुंबई की बेटी हूं." 

Exclusive: उद्धव ठाकरे या शरद पवार, जरूरत पड़ी तो किसे चुनेंगे? देवेंद्र फडणवीस ने की 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget