एक्सप्लोरर

'पहले अजित पवार, फिर एकनाथ शिंदे और...', BJP को घेरते हुए संजय राउत ने किया बड़ा दावा

Sanjay Raut News: बीजेपी भ्रष्टाचारियों को 'वॉशिंग मशीन' से साफ करती है, ऐसा संजय राउत का कहना है. वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी 'थोपे जाने' का आरोप लगाया.

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर करारा हमला बोला है. अब उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी अपनी वॉशिंग मशीन में सभी कथित 'भ्रष्टाचारियों' को डालकर उन्हें साफ कर देती है. संजय राउत ने कहा, "अजित पवार को पार्टी में लिया, एकनाथ शिंदे को लिया, अशोक चव्हाण को लिया, ऐसे बहुत से लोग हैं. अगर मेहुल चोकसी को भी लाते, तो उसे भी ले लेते. इन्होंने कितने भ्रष्टाचारियों को अपनी 'वॉशिंग मशीन' में डाल दिया है. ये बातें जनता को भी बताइए, ताकि सच्चाई सामने आए."

'हिन्दी थोपने की जरूरत नहीं'
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा पांच तक के छात्रों को हिन्दी पढ़ाई जाना अनिवार्य किया है. इसको लेकर संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "यहां हिंदी पहले से चल रही है. जबरदस्ती हिंदी थोपने की कोई ज़रूरत नहीं है. यह जनता और हम सबका दबाव था कि महाराष्ट्र में अपनी भाषा और संस्कृति के सम्मान के साथ रहा जाए."

'हिन्दू-मुसलमान करने वाले इस देश में रहने लायक नहीं'
वहीं, मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने एसवाई कुरैशी को बेस्ट चुनाव आयुक्त बताया. उन्होंने कहा, "एस. वाय. कुरैशी चुनाव आयोग के सबसे बेहतरीन चुनाव आयुक्तों में से एक थे. मैंने उन्हें नज़दीक से देखा है। जब वे चुनाव आयुक्त थे, तब शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन था और तब भी हमने यही कहा था कि वह एक निष्पक्ष और बेहतरीन चुनाव आयुक्त हैं."

उनके मुसलमान होने पर संजय राउत ने कहा, "अगर इसी तरह आप कहें कि कोई चीफ जस्टिस मुसलमान है या कोई चुनाव आयुक्त मुसलमान है, तो यह कौन सी भाषा है? यह कौन सी सोच है? यह सब मोदी और अमित शाह ने फैलाया है. ऐसे लोग जो देश को तोड़ना चाहते हैं, वे इस देश में रहने के लायक नहीं हैं."

राहुल गांधी पर क्या बोले संजय राउत
"बाहर क्या है? ट्रम्प तो मोदी के मित्र हैं ना. तो क्या वो अमेरिका में बात नहीं करते? राहुल गांधी ने कोई मंगल ग्रह या चंद्रमा पर जाकर बात नहीं की है. उन्होंने ज़मीन पर, धरती पर ही सच बोला है. सच बोलने के लिए ज़मीन या सीमा की ज़रूरत नहीं होती.
वो जहां भी जाते हैं, सच बोलते हैं. अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं. वहां के लोग भी तो भारत आकर बात करते हैं, हम तो स्वीकार करते हैं."

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget