एक्सप्लोरर

रोहिंग्या जन्म प्रमाणपत्र घोटाला: किरीट सोमैया के आरोपों के बाद बड़ा एक्शन, मालेगांव से तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Maharashtra News: रोहिंग्या जन्म प्रमाणपत्र घोटाले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Rohingya Fake Birth Certificate News: बीजेपी नेता किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. किरीट सोमैया ने रोहिंग्या जन्म प्रमाणपत्र घोटाले में 31 जनवरी 2024 को FIR दर्ज की थी. इन आरोपों के बाद मालेगांव पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में पुलिस ने सैयद साजिद, शबाना बानो और नजमा बानो को जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर फर्जी पेपेर के जरिए जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप है. कोर्ट ने आरोपियों को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी नेता किरीट सोमैया का दावा है कि मालेगांव, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, वहां 3,977 बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय जन्म प्रमाणपत्र हासिल किए हैं. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाई थी. उनकी शिकायत के आधार पर तहसीलदार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

जांच जारी, अभी और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह कोई संगठित घोटाला तो नहीं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

राजनीतिक बवाल और सुरक्षा बड़ी चिंता

इस मामले को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, कुछ स्थानीय नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि निर्दोष लोग न फंसें. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मालेगांव में बांग्लादेशी-रोहिंग्या को जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला, CM फडणवीस के आदेश पर SIT करेगी जांच

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget