एक्सप्लोरर

दही हांडी के न्यौता पर राज ठाकरे बोले, 'मैं केवल मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं'

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने कहा कि मुझे मटन हांडी का निमंत्रण दो. 16 अगस्त को दही हांडी के निमंत्रण पर MNS प्रमुख ने ये प्रतिक्रिया दी.

MNS प्रमुख राज ठाकरे को शुक्रवार (15 अगस्त) को दही हांडी का निमंत्रण मिला. इस पर राज ठाकरे ने निमंत्रण देने आए लोगों से कहा कि मुझे मटन हांडी का निमंत्रण दो. 16 अगस्त को होने वाले दही हांडी के निमंत्रण पर राज ठाकरे ने निमंत्रण देने वालों से कहा कि मैं केवल मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं. एलफिंस्टन रोड स्थित प्रभादेवी दही हांडी उत्सव के आयोजक को MNS पदाधिकारी मुनाफ ठाकुर द्वारा निमंत्रण दिए जाने के बाद राज ठाकरे ने ये बयान दिया.

दही हांडी में फिल्मी हस्तियां भी होती हैं शामिल

महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. दही हांडी की प्रतियोगिता करवाने वाली समितियां अपने यहां कई फिल्मी हस्तियों को भी आमंत्रित करती हैं. इस त्योहार की चमक-दमक इन्हीं कारणों से और भी बढ़ जाती है. इस त्योहार की लोकप्रियता को देखते हुए राजनेता भी आयोजनों में शरीक होते हैं. 

दही हांडी का पौराणिक महत्व क्या है?

दही हांडी के पौराणिक महत्व की बात करें तो यह प्रकरण भगवान कृष्ण की बाल्यावस्था से जुड़ा हुआ है. भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय था. वो घरों में चुपके से घुसकर अपनी मित्र मंडली के साथ सारा माखन चट कर जाते थे. इसी वजह से कृष्ण को माखन चोर कहकर भी बुलाया जाता है. दही हांडी का कार्यक्रम मुरलीधर की इसी लीला को समर्पित है.

मटन-चिकन की दुकानों को बंद रखने के विरोध में प्रदर्शन

इस बीच स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर के आधिकारिक बूचड़खाने और मटन-चिकन की दुकानों को बंद रखने के फैसले को लेकर कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समुदायों ने नगर निगम के खिलाफ आंदोलन किया. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा पारित चिकन-मटन बिक्री बंदी के फैसले के विरोध में हिंदू खाटीक समाज, कांग्रेस पार्टी और शिवसेना यूबीटी गुट के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराते हुए आक्रामक रुख अपनाया. नगर निगम के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मुर्गियां हाथ में लेकर मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने अंदर घुसने की कोशिश की

प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को प्रदर्शनकारियों ने गिराकर अंदर घुसने की कोशिश की. हालांकि पुलिस की सतर्कता से उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी से थाने ले जाया गया. पूरे आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर यह आरोप लगाया कि वह हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने का काम कर रही है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget