एक्सप्लोरर

Watch: पुणे में मुठा नदी पर 'मच्छरों का चक्रवात', हैरान कर देने वाला है ये वायरल वीडियो

Pune Mosquitoes Viral Video: लोगों ने बताया कि तीन या चार दिनों से खराडी में मच्छरों का बवंडर आया हुआ है. बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इन मच्छरों की वजह से बहुत सारी समस्याएं आ रही है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शहर की मुठा नदी (Mutha River) पर मंडराते हजारों मच्छरों का 'बवंडर' चर्चा का विषय हुआ है. बताया जा रहा है पुणे के केशवनगर और खराडी गावथान इलाकों के आसमान में मच्छरों के झुंड बवंडर का रूप ले रहे हैं. यह खतरा मुला-मुथा नदी के ऊंचे जल स्तर की वजह से मंडरा रहा है.

वहीं मच्छरों के बवंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. दरअसल मुला-मुठा नदी पर बने बांध के निकट इस क्षेत्र में जल शुद्धिकरण के लिए काम चल रहा है. इसके अलावा खरडी को जोड़ने वाले एक नए पुल का निर्माण पहले ही शुरू है. इसकी वजह से नदी की धारा धीमी हो गई है, जिसके कारण सतह पर पानी जमा हो रहा है और जल-जमाव हो रहा है, जिस वजह से खूब मच्छर पनप रहे हैं.

स्थानीय नागरिकों ने क्या कहा?
वहीं नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद जल निकासी के लिए टेंडर प्रक्रिया के क्रियान्वयन में हो रही देरी से स्थिति और बिगड़ गयी है. खराडी रिवरफ्रंट मच्छरों के कहर की वजह से चिंता का कारण बन गया है. वायरल वीडियो भी वहीं का बताया जा रहा है. स्थानीय नागरिक इसके लिए पुणे नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. 

वहीं एएनआई से बात करते हुए खराडी के एक स्थानीय युवक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बहुत सारे मच्छर हैं. मैं पुणे निगम से अनुरोध करता हूं कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाए. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. वहीं एक दूसरे युवक ने बताया कि हाल ही में मैंने बहुत सारे मच्छर देखे हैं. तीन या चार दिनों से यहां खराडी में मच्छरों का बवंडर आया है. बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है. इन मच्छरों की वजह से बहुत सारी समस्याएं आ रही है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे गुट के MLA की स्कूली बच्चों को ये कैसी सलाह, कहा- 'अगर आपके माता-पिता मुझे वोट नहीं देते हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget