एक्सप्लोरर

Pune Cylinder Blast: घर में देर रात फटा गैस सिलेंडर, सो रहे दो लोगों की जलकर मौत

Pune Cylinder Blast News: पुणे में एक घर में गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोहन चव्हाण और आतिश चव्हाण के रूप में हुई है.

Pune Cylinder Explosion: महाराष्ट्र के पुण में एक घर में गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से 2 लोगों की जलकर मौत हो गई. यह घटना वारजे मालवाडी क्षेत्र के गोकुल नगर इलाके की है, जहां टीन की छत वाले घरों में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ. इसके बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर तुरंत पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान मोहन चव्हाण और आतिश चव्हाण के रूप में हुई है, जिनमें से एक की उम्र 20 से 22 साल और दूसरे की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है. फिलहाल वारजे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि इससे पहले पुणे शहर के समीप पिंपरी चिंचवड़ में रसोई गैस के एक सिलेंडर से रिसाव होने के कारण हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए थे. एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया था कि यह घटना तब हुई जब घर में रहने वाले एक व्यक्ति ने गैस चूल्हा जलाया.  व्यक्ति के चूल्हा जलाते ही विस्फोट हो गया.

गैस सिलेंडर को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट आमतौर पर तब होता है, जब गैस रिसाव होता है, जो आग पकड़ लेता है और सिलेंडर के अंदर दबाव बढ़ने से फट जाता है. ऐसे में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सिलेंडर को हमेशा सीधी धूप या आग से दूर रखें, सीधी स्थिति में रखें  और सिलेंडर के कनेक्शन और पाइपों को नियमित रूप से चेक करें. 

इसके अलावा अगर आपको गैस रिसाव का संदेह है, तो तुरंत सिलेंडर को बंद करें और गैस एजेंसी से संपर्क करें. नया सिलेंडर लेने से पहले उसकी सील और एक्सपायरी डेट चेक करें. सिलेंडर को इस्तेमाल करने से पहले उसके जॉइंट्स और पाइप्स पर सोप सॉल्यूशन डालकर चेक करें.

वहीं अगर सिलेंडर में आग लग जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत गीला कंबल या कपड़ा सिलेंडर पर लपेट दें. सिलेंडर को कभी भी खाली या ढीला न छोड़ें.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget