एक्सप्लोरर

नागपुर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढहा, 15 से ज्यादा मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nagpur News: नागपुर डीसीपी निकेतन कदम ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

महाराष्ट्र के नागपुर में खापरखेड़ा से कोराडी मंदिर मार्ग पर एक गेट के निर्माण के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया. इसके मलबे में कुछ मजदूरों के फंसे होने की खबर है. 

नागपुर डीसीपी निकेतन कदम ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

 

 

मलबे में दबने से घायल हुए मजदूर

बता दें कि हादसा शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जब गेट का निर्माण काम चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक, स्लैब का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया. ऊपर खड़े और नीचे काम कर रहे मजदूर इस मलबे में दबकर जख्मी हो गए.

ये मंदिर महाराष्ट्र राज्य का एक बड़ा तीर्थस्थल है और इसका विकास काम नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRDA) कर रहा है. उसी के तहत ये निर्माण चल रहा था.

15-16 मजदूर घायल- डीएम

नागपुर के डीएम डॉ. विपिन इटनकर ने बताया, "जब स्लैब के लिए आरसीसी डाली जा रही थी, वह ढह गई. काम कर रहे 15 से 16 मजदूरों को मामूली चोटें आईं. उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग यहां मौजूद हैं. मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है.

अफवाहों पर न दें ध्यान

डीएम विपिन ने ये भी कहा, "ये अफवाह फैलाई जा रही है कि 50 लोग घायल हो गए हैं. ऐसा कुछ नहीं है. मैं सभी से यही कहूंगा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget