एक्सप्लोरर

ठाणे-भिवंडी-कल्याण को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-5 के काम में 3 साल की लेटलतीफी, RTI से खुलासा

Thane Bhiwandi Kalyan Metro Project: सूचना अधिकार कानून के तहत खुलासा हुआ है कि ठाणे-भिवंडी-कल्याण को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-5 परियोजना का काम देरी से चल रहा है. अब नई डेडलाइन मिली है.

Maharashtra News: ठाणे-भिवंडी-कल्याण को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-5 परियोजना (Thane Bhiwandi Kalyan Metro Project) में 3 साल की लेटलतीफी का आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दावा किया है. उन्होंने सूचना अधिकार कानून के तहत मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा से जानकारी मांगी थी. अनिल गलगली को भेजे गये जवाब से एमएमआरडीए के मेट्रो प्रशासन की ढिलाई और परियोजना प्रबंधन की कमी उजागर हुई है. बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन- 5 ठाणे- भिवंडी-कल्याण का काम 1 सितंबर 2019 को अफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को सौंपा गया था.

मुंबई मेट्रो लाइन-5, ठाणे से भिवंडी और कल्याण तक जाने वाली 24.90 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसमें  15 स्टेशन हैं. यह काम 1 मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद थी. अब नई डेडलाइन 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है. गलगली ने परियोजना की लागत बढ़ने और समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.

मुंबई मेट्रो लाइन- 5 परियोजना में 3 साल की देरी

उन्होंने बताया कि मुंबई मेट्रो लाइन- 5 ठाणे- भिवंडी-कल्याण परियोजना निर्माण की अपेक्षित लागत 898.19 करोड़ है. अब तक लागत के खर्चे में कोई वृद्धि नहीं हुई है. 3 साल की लेटलतीफी को देखते हुए दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर सिर्फ 20.88 लाख का जुर्माना लगाया है. 

सूचना अधिकार कानून के तहत खुलासे का दावा

मेट्रो 5 एक महत्वपूर्ण मार्ग है और मौजूदा मेट्रो रूट-4 (वडाला से कासारवडवली) और प्रस्तावित मेट्रो रूट-12 (कल्याण से तलोजा) मध्य रेलवे से जुड़े होंगे. यह मेट्रो लाइन वाणिज्यिक और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ ठाणे, भिवंडी और कल्याण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी. अनिल गलगली ने कहा कि यह मेट्रो लाइन मौजूदा यात्रा समय को 50 फीसद से 75 फीसद तक कम कर देगी. यात्रा का समय कम होने से मेट्रो के जरिये सफर करने वाले जल्दी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.

ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'दिल्ली में AAP कांग्रेस के साथ...'

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget