एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: मुंबई के कांदिवली में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

Mumbai Crime News: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक शिक्षक ने लेक्चर खत्म होने के बाद छात्रा को बुलाया और उससे छेड़छाड़ की. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Mumbai Latest Crime News: महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली इलाके में एक शिक्षक की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने बुधवार को 11 साल की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर एफआईआर दर्ज की है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जुलाई महीने की है, लेकिन पीड़ित छात्रा ने इस बात की जानकारी बुधवार को प्रिंसिपल को दी. कांदिवली पुलिस ने  घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के आगे बताया कि नाबालिग लड़की ने प्रिंसिपल को बताया कि आरोपी शिक्षक ने उसे जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में लेक्चर खत्म होने के बाद बुलाया और उसे अनुचित तरीके से छुआ. प्रिंसिपल ने फिर लड़की के माता-पिता को इस बात की पूरी जानकारी दी. इसके तुरंत बाद छात्रा के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आरोपी शिक्षक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. पुलिस ने प्रिंसिपल और लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही हैं कि क्या घटना कहीं किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है या नहीं ताकि मामले की जांच में आसानी हो और सबूत भी मिल जाए.

वसई में शिक्षक ने छात्रा से किया रेप
बता दें कि इसी सप्ताह में मुंबई से सटे वसई में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. जहां एक 14 साल की छात्रा ने अपने इंग्लिश के शिक्षक पर रेप करने का आरोप लगाया था. छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका इंग्लिश का शिक्षक उससे पिछले तीन महीनों से बलात्कार कर रहा था और उसे बदनाम करने के लिए उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है.

यह भी पढ़ें: शरद पवार और अजीत पवार में से किसके साथ नवाब मलिक? एक्स पोस्ट से मिला ये जवाब

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget