एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद महाराष्ट्र में बढ़े साइबर अटैक, चौंका देंगे आंकड़े

Maharashtra News: सूत्रों ने खुलासा किया है कि पहले ऐसे हमले रूस और नॉर्थ कोरिया से होते रहे हैं, लेकिन अब ये अजरबैजान, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों से भी ऐसे हमलों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश पर साइबर अटैक तेजी से बढ़ गए हैं. इसमें भी सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र की सरकारी विभागों की वेबसाइट्स पर देखा जा रहा है, जहां रोजाना लाखों की संख्या में साइबर हमले हो रहे हैं. यह अटैक राज्य की डिजिटल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं.

महाराष्ट्र के आईटी विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस साल 5 मई से 15 मई के बीच महाराष्ट्र में कई बड़े साइबर हमले दर्ज किए गए. आंकड़ों के अनुसार, 5 और 6 मई को क्रमशः 3 मिलियन और 5 मिलियन अटैक हुए. वहीं 7 से 10 मई के बीच हमलों की संख्या 15 मिलियन तक पहुंच गई थी. यह वृद्धि साफ दिखाती है कि हैकर्स लगातार सरकारी सर्वर को निशाना बना रहे हैं.

इन देशों से हो रहे साइबर अटैक

सूत्रों ने खुलासा किया कि पहले ऐसे हमले रूस और नॉर्थ कोरिया से होते रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब अज़रबैजान, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों से भी हमलों की संख्या तेजी से बढ़ी है. यह पैटर्न सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा अलर्ट है क्योंकि अब खतरा बहुआयामी हो चुका है.

सिक्योर नेटवर्क का हो रहा इस्तेमाल

फिलहाल राज्य का मंत्रालय सिक्योर नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा, कुछ विशेष साइबर टूल्स लगाए गए हैं, जो संदिग्ध लिंक, IP एड्रेस और हमलावरों की पहचान कर इन हमलों को निष्क्रिय करने का काम कर रहे हैं.

सरकारी सिस्टम पर साइबर अटैक बड़ा खतरा- एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में सरकारी सिस्टम पर साइबर अटैक एक बड़ा खतरा है. यह न सिर्फ डाटा चोरी का खतरा पैदा करते हैं बल्कि प्रशासनिक कामकाज को भी प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में महाराष्ट्र IT विभाग ने साइबर सुरक्षा को लेकर चौकसी और सख्त कर दी है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget