एक्सप्लोरर

Mumbai: धारावी पुनर्विकास के लिए देवनार डंपिंग ग्राउंड होगा साफ, BMC की टेंडर रकम ने चौंकाया

Deonar Dumping Ground: मुंबई में BMC ने देवनार डंपिंग ग्राउंड पर 185 लाख टन पुराने कचरे को निकालने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है. इसकी कीमत को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

Mumbai Dharavi News: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को देवनार डंपिंग ग्राउंड पर 185 लाख टन पुराने कचरे को निकालने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है. इस टेंडर की कीमत 2,368 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण यह चर्चा में है.

यह टेंडर 185 लाख टन पुराने कचरे के जैव उपचार (बायोरेमेडिएशन) और भूमि पुनर्निर्माण (रिक्लेमेशन) के लिए निकाला गया है, जो हाल के सालो में BMC से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जारी किए गए सबसे बड़े टेंडरों में से एक है. 

देवनार डंपिंग ग्राउंड, जो मुंबई के सबसे पुराने कचरा निस्तारण स्थलों में से एक है, अब धारावी के कायाकल्प की राह में अहम भूमिका निभाने जा रहा है. अक्टूबर 2023 में राज्य मंत्रिमंडल ने देवनार की 126.30 हेक्टेयर भूमि में से 70.82 हेक्टेयर भूमि धारावी पुनर्विकास परियोजना (DRP) को हस्तांतरित करने और 55 हेक्टेयर BMC के पास रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. 

3 साल में साफ होगा देवनार डंपिंग ग्राउंड 

टेंडर के दायरे में बायोरेमेडिएशन तकनीक से कचरे का उपचार, खुदाई, प्रोसेसिंग और छंटाई की गई सामग्री का निपटान शामिल है. इस पूरे कार्य के लिए 3 साल की अवधि तय की गई है, जिसमें मानसून काल और तैयारी के लिए आवश्यक समय भी शामिल होगा. कार्य की शुरुआत उस तारीख से होगी जब स्वीकृति पत्र (Letter of Acceptance) या सेवा आदेश (Service Order), जो भी पहले जारी हो, प्राप्त होगा.

देवनार डंपिंग ग्राउंड से हर घंटे करीब 6,200 किलोग्राम मीथेन गैस निकलती है, जिससे यह स्थान देश के 22 बड़े मीथेन हॉटस्पॉट्स में शामिल हो गया है. यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट में सामने आई है. CPCB के तय किए गए मानकों के मुताबिक, कचरे से ऊर्जा बनाने वाले संयंत्रों और रिहायशी इलाकों के बीच कम से कम 500 मीटर की दूरी होना अनिवार्य है. 

पर्यावरण खतरे रोकने को सख्त नियम जरूरी

यह आंकड़े और नियम बताते हैं कि किस तरह पर्यावरणीय खतरों को नियंत्रित करने के लिए सख्त दिशानिर्देशों की जरूरत है. खासकर तेजी से बढ़ते शहरी इलाकों में. यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल धारावी के भविष्य को आकार देगी, बल्कि मुंबई के अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में भी देखी जा रही है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baramati News: जहां हुआ था अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
बारामती: जहां हुआ था अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण? शरद पवार से मिले अज‍ित दादा के खास नेता सुनील तटकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण? शरद पवार से मिले अज‍ित दादा के खास नेता सुनील तटकरे
नीट पेपर लीक मामले में क्या है नासिक कनेक्शन? इंदिरानगर से शुभम खैरनार गिरफ्तार
नीट पेपर लीक मामले में क्या है नासिक कनेक्शन? इंदिरानगर से शुभम खैरनार गिरफ्तार
पार्थ पवार को NCP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय पवार भी कार्यकारी समिति में शामिल
पार्थ पवार को NCP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय पवार भी कार्यकारी समिति में शामिल

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget