एक्सप्लोरर

मिलिंद देवड़ा का बतौर शिवसेना सांसद राज्यसभा में पहला भाषण, बाल ठाकरे को किया याद

Milind Deora News: शिवसेना MP मिलिंद देवड़ा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में कहा कि मुझे पिता ने पार्टी के प्रति वफादारी से पहले देश के प्रति वफादारी सिखाया

Milind Deora Speech in Rajya Sabha: महाराष्ट्र में शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा ने शुक्रवार (28 जून) को बतौर शिवसेना सांसद राज्यसभा में पहला भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे और अपने पिता मुरली देवड़ा के बीच रिश्तों को याद किया. उन्होंने अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया कि कैसे पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे ने 47 साल पहले उनके पिता मुरली देवड़ा को मुंबई का मेयर बनाने के लिए समर्थन दिया था और अब उसी पार्टी ने उन्हें 47 साल की उम्र में उच्च सदन में भेजा.

मिलिंद देवड़ा ने कहा, ''कई मायनों में, जीवन एक पूर्ण चक्र में आ गया है क्योंकि 1977 में, 47 साल पहले, स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे ने मेरे दिवंगत पिता को मुंबई का मेयर बनाने में समर्थन दिया था. और आज 47 साल बाद, 47 साल की उम्र में, शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे राज्यसभा में मुंबई और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाया है''.

पहले देश के प्रति वफादारी पिता ने सिखाया- मिलिंद देवड़ा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नवनिर्वाचित शिवसेना सांसद ने अपने दिवंगत पिता और कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा को याद करते हुए कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनका निधन हो गया. उन्होंने मुझे हमेशा अपने लिए खड़ा होना और पार्टी के प्रति वफादारी से पहले अपने देश के प्रति वफादारी रखना सिखाया. देवड़ा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उच्च सदन में अपने पहले भाषण में कहा, ''मुझे यकीन है कि आज वह नई यात्रा में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए मेरे साथ हैं.''

कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में हुए थे शामिल

बता दें कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में, देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और शिवसेना में शामिल हो गए थे, जिससे पार्टी के साथ उनके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया था. देवड़ा ने कहा कि वह एक दशक के बाद संसद में लौटे हैं और नई इमारत के अलावा तब से बहुत कुछ बदल गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उन्होंने कहा कि इसमें अगले पांच वर्षों के लिए सरकार की योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा है और पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Budget: 'यह एक जुमला बजट है, कांग्रेस की गारंटी की...,' महाराष्ट्र बजट को लेकर नाना पटोले का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
NDA में जाएंगे शरद पवार? शिंदे से हुई थी मुलाकात, अब संजय राउत बोले, '...कोई संदेह नहीं'
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget