एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे का सरकार को अल्टीमेटम, 'कल तक नहीं मानी मांग तो पानी पीना कर दूंगा बंद'

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन को एक सप्ताह हो गया है. मनोज जरांगे पाटिल 25 अक्टूबर से उपवास पर हैं और अब उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है.

Maharashtra News: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर जालना (Jalana) में उपवास पर बैठे एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने कहा कि हम आज सरकार द्वारा दिए गए किसी भी फैसले से सहमत नहीं है. उन्होंने आगे अल्टीमेटम दिया है कि अगर आज शाम (मंगलवार) और कल (बुधवार) तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो वह थोड़ा भी पानी नहीं पीएंगे. वह पानी पीना बंद कर देंगे. 

मनोज जरांगे ने कहा, ''हम आज सरकार द्वारा लिए गए किसी भी फैसले से सहमत नहीं हैं. सरकार  कल (बुधवार) तक मराठा आरक्षण के संदर्भ में फैसला ले.' जरांगे ने कहा कि आंशिक प्रमाणपत्र नहीं लिए जाएंगे और साझा नहीं किए जाएं. अगर आज शाम या कल तक कोई निर्णय नहीं हुआ तो में थोड़ा भी पानी नहीं लूंगा. खुद पानी पीना बंद करूंगा.''

सरकार ने इन नेताओं को सुरक्षा का दिया भरोसा
बता दें कि राज्य में मराठा आंदोलन उस वक्त हिंसक हो गया जब कुछ स्थानीय नेताओं के घरों और दफ्तरों को निशाना बनाया गया. वहीं अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. आरक्षण के मसले पर सीएम एकनाथ शिंदे की कैबिनेट बैठक हुए जिसमें उन्होंने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और हमें कुछ समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा कि मराठा समुदाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन करता है लेकिन किसने आंदोलन को भड़काया इस पर सरकार की नजर है. 

विपक्ष से घिरी है सरकार
बता दें कि कैबिनेट मीटिंग में जस्टिस शिंदे समिति की पहली रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है और कुनबी प्रमाण पत्र देने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. उधर, आरक्षण आंदोलन के मसले पर सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं. शिवसेना-यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने जहां केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं तो मनसे नेता राज ठाकरे ने जरांगे से उपवास समाप्त करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Maratha Reservation: आगजनी और तोड़फोड़ पर सरकार अलर्ट, OBC नेताओं को मिला सुरक्षा का आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget