एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Birthday: शरद पवार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर अपने अंदाज में दी शुभकामनाएं, शेयर की ये खास तस्वीर

Manmohan Singh Birthday News: एनसीपी अध्यक्ष शरद ने आज सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. जानिए एनसीपी अध्यक्ष ने अपने मैसेज में क्या लिखा है.

Manmohan Singh Birthday Wishes: आज 26 सितंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन है. मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए हैं. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था. मनमोहन सिंह देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री बने. आज एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के तमाम बड़े नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

शरद पवार ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत ने उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और सर्वाधिक विकास दर हासिल की. मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए. 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे.

कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भारत उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा और सर्वाधिक विकास दर हासिल की. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे.’’

सिंह ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं. उन्होंने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था. उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है. पवार सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कृषि मंत्री थे. बता दें, मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Watch: मुंबई में जेपी नड्डा, देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार ने किए 'लालबागचा राजा' के दर्शन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget