एक्सप्लोरर

Maharashtra Rajya Sabha Election: बीजेपी और शिवसेना की टक्कर में बीजेपी को मिली जीत पर बोले शरद पवार, NCP चीफ ने कही ये बड़ी बात

Sharad Pawar On BJP Vs Shivsena: एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र में राज्यसभा की छठी सीट के लिए बीजेपी और शिवसेना की टक्कर पर बयान दिया है. उन्होंने इसके पूरे गणित के बारे में बताया है.

Sharad Pawar On Maharashtra Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह में से तीन सीटें भाजपा के जीतने के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि वह परिणाम देखकर हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को एक अतिरिक्त वोट मिला, जो एक निर्दलीय विधायक से आया था, जिसका झुकाव विपक्ष की तरफ था. भाजपा उम्मीदवारों, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे, और धनंजय महादिक ने शुक्रवार को हुए चुनाव में जीत हासिल की. शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी भी विजयी हुए. शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार भाजपा के महादिक से हार गए.

छठी सीट के लिए थी कड़ी लड़ाई- शरद पवार 

इसी को लेकर शरद पवार ने कहा कि मैं परिणाम देखकर हैरान नहीं हूं. यदि आप (महा विकास अघाड़ी सहयोगी) एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा डाले गए वोटों को देखें, तो उन्हें कोटे के अनुसार वोट मिले. केवल प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) को एक अतिरिक्त वोट मिला और मुझे पता है कि यह कहां से आया. वह एमवीए का वोट नहीं था, यह विपक्ष से था.

उन्होंने कहा कि शिवसेना द्वारा लड़ी गई छठी सीट के लिए एक बड़ा अंतर था, लेकिन एमवीए ने साहस दिखाया और प्रयास किया. भाजपा के पक्ष में अधिक निर्दलीय विधायक थे, लेकिन भाजपा और एमवीए दोनों के लिए, वोटों की संख्या पर्याप्त नहीं थी." एमवीए ने कुछ संख्या कम होने के बावजूद छठी सीट जीतने का साहसी प्रयास किया. पवार ने कहा कि चमत्कार को स्वीकार करना होगा, जिसमें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, निर्दलीय और छोटे दलों को अपनी और खींचने में सफल रहे, जो एमवीए का समर्थन कर सकते थे. उन्होंने कहा, "यही कारण है कि वोटों का यह अंतर था."

Mumbai में एक टावर के 16वें फ्लोर से कूदकर घरेलू सहायिका ने दी जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं- शरद पवार

शरद पवार ने आगे कहा कि पटेल (NCP), प्रतापगढ़ी (कांग्रेस) और राउत (शिवसेना) के लिए पहली वरीयता के वोट का कोटा बरकरार है. पवार ने कहा कि "वास्तव में, प्रफुल्ल पटेल को भाजपा समर्थित एक निर्दलीय विधायक से एक अतिरिक्त वोट मिला, जिन्होंने मुझे सूचित करने के बाद पटेल को वोट दिया था. निर्दलीय विधायक ने पहले मेरे साथ काम किया था." NCP प्रमुख ने कहा कि राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, "छठी सीट एमवीए के लिए जोखिम थी, लेकिन उद्धव ठाकरे ने जोखिम उठाया. राजनीति में, जोखिम लेना पड़ता है."

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में शिवसेना को झटका, 6 में से तीन सीटें BJP ने जीती, कांग्रेस-एनसीपी को मिली एक-एक सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget