एक्सप्लोरर

Maharashtra Exit Polls Result: शिंदे, ठाकरे, फडणवीस या पवार, CM की पहली पसंद कौन? एग्जिट पोल ने चौंकाया

Maharashtra Election Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद इस बात की भी चर्चा हो रही है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

Maharashtra Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें 23 नवंबर को आने वाले फाइनल नतीजों को लेकर टिकी हैं. इससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. सभी के मन में ये भी सवाल है कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा. महायुति और महाविकास आघाडी (MVA) ने दोनों ने ही इसका ऐलान किया था कि सीएम चेहरे के फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा.

PEOPLES PULSE के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे को 35.8 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया है. उद्धव ठाकरे दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें 21.7 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. देवेंद्र फडणवीस को 11.7 फीसदी, अजित पवार को 2.3 फीसदी और नाना पटोले को 1.3 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. अन्य को 27.2 फीसदी लोगों ने पसंद किया.

एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं. वो शिवसेना के प्रमुख हैं. ठाणे जिले की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा सीट से एकनाथ शिंदे ने चुनाव लड़ा. साल 2009 में यहां से एकनाथ शिंदे ने जीत हासिल की थी, इसके बाद वे कभी यहां से नहीं हारे है. 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत करते हुए उद्धव ठाकरे से अपनी राह अलग कर ली थी और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. बहरहाल महाराष्ट्र चुनाव में महायुति मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के साथ फिर से सत्ता वापसी की उम्मीद में है. 

देवेंद्र फडणवीस

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं. नागपुर साउथ वेस्ट विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा. वो लगातार चौथी बार इस सीट से मैदान में उतरे. वो यहां 2009 से ही MLA रहे हैं. वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने जब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी तो फडणवीस को बीजेपी नेतृत्व ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी थी. 

अजित पवार

अजित पवार एनसीपी का नेतृत्व कर रहे हैं. वो भी अभी राज्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अजित पवार ने फिर से पुणे की बारामती विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा है. वो पिछले सात चुनाव यहां से जीतते आए हैं.   इस बार अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे और शरद पवार गुट के नेता युगेंद्र पवार से हुआ है. इस सीट पर शरद पवार भी चुनाव जीत चुके हैं. अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर महायुति में शामिल हो गए थे.

उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व कर रहे हैं. वो अभी एमएलसी हैं. उद्धव ठाकरे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनके बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ है.
लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने नौ सीटों पर जीत हासिल की थी.

महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी (एसपी), उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) का हिस्सा है. वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में बीजेपी के अलावा एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी किस रीजन में कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव? एक क्लिक में जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget