एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर कोरोना मामलों में भारी उछाल, मुंबई में भी वायरस का तांडव

Mumbai Corona Update: मुंबई में पिछले 24 घंटों में 2,479 मामलों के साथ बड़ी वृद्धि देखी गई, साथ ही उस अवधि के भीतर टेस्ट की संख्या भी शहर में 8,131 से बढ़कर 20,408 हो गई.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को कोरोना (Corona) मामलों में एक बड़ा उछाल देखने को मिला, जिसमें कल बीते चौबीस घंटों में राज्य में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी के 5,218 कोरोना के मामले दर्ज हुए. मुंबई में भी पिछले 24 घंटों में 2,479 मामलों के साथ वृद्धि देखी गई, साथ ही उस अवधि के भीतर टेस्ट की संख्या भी शहर में 8,131 से बढ़कर 20,408 हो गई. राज्य में इसी साल फरवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने कोरोना के केस सामने आए हों. राज्य में दैनिक परीक्षण में दो गुना वृद्धि के कारण ये बढ़ोतरी देखने को मिली है.

मामले आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका

स्वास्थ्य अधिकारी केसलोड में और वृद्धि की आशंका जता रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में महामारी की चौथी लहर आ सकती है. राज्य में टेस्टिंग बढ़ने के कारण पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई. कुल परीक्षणों में से पॉजिटिव मामलों की संख्या 12.32 प्रतिशत से घटकर 9.31 प्रतिशत हो गई. सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 जून को, राज्य ने कुल 26,457 परीक्षण किए, जिनमें से 3,260 नमूनों में कोरोना वायरस पाया गया जबकि गुरुवार को परीक्षण बढ़कर 55,990 हो गया, जिसमें 5,218 रोगियों में संक्रमण मिला.

Maharashtra Political Crisis: पार्टी में बढ़ती दरार से बौखलाई शिवसेना, BMC पार्षदों की बुलाई इमरजेंसी बैठक

कोरोना के चौबीस घंटे में हुई सिर्फ एक मौत

बुधवार को आर्थिक राजधानी में मिले 1,648 केस के बाद ताजा मामलों ने जनवरी के बाद से शहर में एक दिन सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि चूंकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का पोर्टल पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था, इसलिए गुरुवार की रिपोर्ट में कुछ बैकलॉग मामले सामने आए. हालांकि, जब कोविड के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई, राज्य ने गुरुवार को केवल एक मौत दर्ज की. यहां एक किडनी की बीमारी से जूझ रही 42 वर्षीय महिला की वायरस से मौत हो गई.

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका!, शिवसेना के 37 बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को माना नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget